दैनिक शुभ भास्कर जिला ब्यूरो सेख समीम जामताड़ा
*हर पंचायत में सिलाई केंद्र खोला जाएगा-इरफान अंसारी
*समाज में बच्चियों को आगे लाने का कर रहा हूं काम-इरफान अंसारी
महिलाओं को सफल और मजबूत बनाने के लिए स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना होगा-इरफान अंसारी
बच्चियों के लिए उनके गांव में ही प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है-इरफान अंसारी
जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी आज अमलाचातर पहुंचकर सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया। मौके पर काफी संख्या में महिलाएं और बच्चियां उपस्थित थी। मौके पर विधायक जी ने बच्चियों और महिलाओं के बीच सिलाई मशीन बांटा और कहां ही महिलाएं समाज की मजबूत स्तंभ है और अगर महिलाएं मजबूत होगी तो परिवार मजबूत होगा और अगर परिवार मजबूत होगा तो समाज मजबूत होगा। यह देख काफी अच्छा लग रहा कि अब हमारी बेटियां आगे बढ़ रही है। उन्हें और सफल और मजबूत बनाने के लिए स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना होगा। इसी को देखते हुए मैंने हर पंचायत में अपने विधायक निधि से सिलाई केंद्र खोलने का निर्णय लिया है और बच्चियों को सिलाई मशीन देने का निर्णय लिया है।जो महिलाएं एवं बच्चियां सिलाई प्रशिक्षण लेने के लिए बाहर जाती हैं अब उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है।महिलाओं के लिए उनके गांव में ही प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।
*आगे विधायक जी ने कहा की अमलाचातर के अशोक महतो मेरे काफी करीबी हैं और आज उनकी बच्ची प्रिया महतो को मैंने सिलाई मशीन दिया है ताकि अब हमारा महतो समाज भी आगे आए। मैंने हर वर्गों को आगे लेकर चलने का काम किया है और यही कारण है कि आज सभी समुदाय के लोग मुझे अपने बीच बुलाकर अपने हर सुख दुख का हिस्सा बनाते हैं जो मेरे लिए गर्व की बात है।
