*विधायक ने बच्चे को दिया नया जीवनदान.. मौत के मुंह से बाहर निकाल कर लाया*
*परिवार वालों के आंखों में खुशी के आंसू कहा पूरा जीवन ऋणी रहूंगा*
*आपके जैसे इंसान को पहचानने में थोड़ी देर हो गई-अशोक महतो*
*वोट की राजनीति नहीं करता... मैं सभी लोगों का काम करता हूं- इरफान अंसारी*
*जामताड़ा*
*चंचल गिरी की रिपोर्ट*
जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी के अथक प्रयास से आज देवलबाड़ी के मंझलाडीह निवासी अशोक महतो के बच्चे की जान बच गई। बच्चे के दिमाग में पानी भर गया था और डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए थे। परिवार वालों ने पूरी तरह से आश खो दी थी और अपने इकलौते बच्चे के लिए रो-रो कर बुरा हाल था। इसी बीच विधायक जी ने जब मामले को सुना तो वह फॉरेन परिवार वालों से मिलने उनके गांव पहुंचे और सारा मेडिकल हिस्ट्री देखा और पढ़ा।मौके पर विधायक ने रांची के स्पेशलिस्ट न्यूरोलॉजिस्ट से बात कर बच्चे के इलाज का सारा लाइनअप कर रांची भेजा और इलाज का समुचित व्यवस्था कराया। विधायक जी ने डॉक्टर से बेहतर इलाज के लिए आग्रह किया और इलाज का सारा खर्च उठाया। बच्चे का सफल पूर्वक ऑपरेशन कराया गया और आज बच्चा सकुशल परिवार वालों के साथ था।आज परिवार वाले अपने बच्चे के साथ विधायक जी से मिलने नारायणपुर पहुंचे और बताया की हमारा परिवार सदैव आपका ऋणी रहेगा क्योंकि आप के कारण ही आज मेरे बच्चे को नई जिंदगी मिली है। बच्चे के पिता अशोक महतो ने कहा की मेरे कारण ही पूरा गांव आपको वोट नहीं दिया था। आज मुझे अफसोस हो रहा कि आखिर मैंने इतनी बड़ी गलती क्यों कर दी। आपके जैसे इंसान को पहचानने में थोड़ी देर हो गई। मैं आपसे क्षमा मांगता हूं और भरोसा दिलाता हूं कि आने वाले समय में पूरा गांव आपके साथ खड़ा रहेगा। विधायक जी ने कहा की सबसे पहले मैं एक डॉक्टर हूं फिर आपका विधायक। तो मेरा फर्ज है कि मैं पहले लोगों की जान बचाऊं। मैंने कोई एहसान नहीं किया है। और रही बात वोट की तो मैं वोट की राजनीति नहीं करता। मैं सभी लोगों का काम करता हूं चाहे वह मुझे वोट दे या ना दे। मुझे अपने कार्य पर भरोसा है और लोग खुद अपनी मर्जी से मुझे वोट करें ऐसा मैं चाहता हूं।
