दो पुलों का शिलान्यास
माननीय गांडेय विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने गांडेय प्रखंड क्षेत्र के घाटकुल पंचायत में दो पुल निर्माण का शिलान्यास किया. इस क्रम में विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने पहरीडीह-सोनाजोरी एवं सोनाजोरी-लेदो स्थित जोरिया में दो दो स्पेन के पुल एवं गार्डवाल निर्माण का शिलान्यास किया. डॉ सरफराज अहमद ने कहा कि विशेष केंद्रीय सहायता मद से जनहित में 30-30 लाख की लागत से दोनों स्थानों में पुल एवं गार्डवाल का निर्माण किया जा रहा है. उक्त कार्य से आम जनता को काफी लाभ मिलेगा.कहा कि राज्य सरकार एवं बतौर विधायक वे जनहित की योजनाओं के प्रति गंभीर हैं. मौके पर प्रमुख राजकुमार पाठक, बीस सूत्री अध्यक्ष ध्रुवदेव पण्डित,जिप सदस्य मो.शब्बीर, सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव, मुखिया अब्दुल हफीज, बीस सूत्री उपाध्यक्ष मो.अकबर, सामाजिक कार्यकर्ता नूर मोहम्मद, मो.मुस्तकीम, झामुमो नेता हाजी यूनुस, गोपिन मुर्मू,भाजपा नेता जयमंगल राय, कांग्रेस नेता मो. जाकिर समेत कई मौजूद थे.
