The royal news झारखण्ड प्राभरी सेख समीम की ररपोर्ट
विभागीय निर्देश के आलोक में मंगलवार को महेशमुंडा चेक पोस्ट के समीप नाला पुलिस द्वारा वाहन तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दर्जनों दो पहिए एवं चार पहिए जांच की गई। जिसमें कुछ वाहन का चालान काटा गया। आपको बता दें कि एसआई रंजीत राम और एएसआई महादेव उरांव के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान वाहनों के कागजात के साथ-साथ हेलमेट, सीट बेल्ट, डिक्की एंव आवश्यक कागजात आदि की जांच की गई। इस दौरान एएसआई महादेव उरांव ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में महेशमुंडा चेक पोस्ट के समीप वाहन तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दर्जनों दो पहिए एवं चार पहिए वाहनों की जांच की गई। जिसमें हेलमेट का उपयोग नहीं करने के कारण दर्जनों वाहन का चालान काटा गया। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय कागजात के साथ-साथ हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।
