*विधायक जी ने महाशिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा जी महादेव सभी के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें*
*भगवान शिव मे मेरी भारी आस्था... देवघर बाबा शिव मंदिर का आशीर्वाद है प्राप्त*
*आप लोगों का साथ ही मेरे लिए काफी है.. बाकी कार्य करना तो मेरा कर्तव्य है- इरफान अंसारी*
*कभी जात पात नहीं किया.. सभी धर्मों का करता हूं सम्मान- इरफान अंसारी*
*विधायक जी ने की घोषणा-*
*जल्द होगा शिव मंदिर चारदीवारी का निर्माण- इरफान अंसारी*
*गोपालपुर हनुमान मंदिर से शिव मंदिर तक सड़क का होगा जल्द निर्माण-इरफान अंसारी*
______________________
*जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर जामताड़ा के गोपालपुर पहुंचे जहां हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने विधायक जी का जमकर स्वागत किया। विधायक जी को माला पहना कर स्टेज तक पहुंचाया गया। मौके पर उपस्थित खासकर महिलाएं एवं बच्चों में विधायक जी को देखने की होड़ सी लगी रही। विधायक जी भी काफी प्रसन्न मुद्रा में दिखे*
*मौके पर विधायक जी ने सबसे पहले महाशिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा की महादेव सभी के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।सभी स्वस्थ समृद्ध और खुशहाल रहें। आगे विधायक जी ने कहा की आज आप लोगों के बीच आकर काफी अच्छा लग रहा है। आप लोगों ने जो सम्मान प्यार स्नेह एवं अपार समर्थन दिया है उसके लिए मैं हृदय से साधुवाद देता हूं। आप लोगों का साथ ही मेरे लिए काफी है बाकी आपका कार्य करना तो मेरा कर्तव्य है और इसलिए आप लोगों ने मुझे अपना जनप्रतिनिधि चुना है। मैं हमेशा 24 घंटा आप लोगों के लिए खड़ा रहता हूं। मैंने कभी जात पात नहीं किया और सभी धर्मों को एक साथ लेकर चलने का काम किया हूं जिसका नतीजा है कि मैं जहां भी जाता हूं लोग मुझसे मिलने के लिए उमड़ पड़ते हैं। आप लोग सदा अपना साथ और भरोसा बनाए रखें।*
*आगे विधायक जी ने कहा कि भगवान शिव पर मेरी काफी आस्था है।देवघर बाबा नगरी का आशीर्वाद मुझे प्राप्त है। मैं बेखौफ होकर काम करता हूं। विकास करना मेरी प्राथमिकता है और मुझे ये करने से कोई नहीं रोक सकता। कुछ लोग मेरा टांग खींचने में लगे रहते हैं और साजिश के तहत मुझे फंसाने का काम किए परंतु वैसे लोग असफल हो गए।*
*आगे विधायक जी ने भगवान शिव मंदिर की चारदीवारी जल्द कराने का घोषणा किया और कहा कि मुझे गर्व है की मुझे मंदिर निर्माण कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैंने क्षेत्र में कई मंदिर का निर्माण कराया है और ऐसे कार्य कर मुझे काफी सुकून मिलता है। साथ ही साथ विधायक जी ने कहा की यहां आने के क्रम में मैंने देखा कि सड़क काफी जर्जर है। मैं इस सड़क का भी निर्माण जल्द कराउंगा। गोपालपुर हनुमान मंदिर से शिव मंदिर तक का सड़क निर्माण कराने के पश्चात थी दोबारा इस गोपालपुर मे आऊंगा। मैं जो कहता हूं वह मैं करता हूं। मैं बड़ा ही जिद्दी किस्म का व्यक्ति हूं और जो ठान लेता हूं उसे पूरा करके ही दम लेता हूं।*
*विधायक जी की बातें सुन उपस्थित लोगों जय जयकार करने लगे और महा कीर्तन में आए दुबे बाबा ने भी विधायक जी की तारीफ करते हुए कहा की विधायक जी ने जब कह दिया है तो कार्य बहुत जल्द संपन्न हो जाएगा। विधायक जी की कार्यशैली की चर्चा पूरे झारखंड में है। इनकी सबसे बड़ी विशेषता है कि यह सभी संप्रदाय के लोगों को लेकर चलने का काम करते हैं और सभी जाति का सम्मान करते हैं।*
मौके पर कुमुद रॉय आशुतोष राय विनोद राय प्रसंतो टूडू रंजीत राय नित्यानंद राय जगन्नाथ पंडित गौरव राय रूपा देवी सामु रॉय पांडव रॉय डिस्को सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
