सेख समीम जामताड़ा
अपने जीवन काल में ऐसे धार्मिक कार्य का भागीदार बनना बहुत ही पुण्य का काम है-इरफान अंसारी
सैकड़ों मंदिर का निर्माण करा चुका हूं..आगे भी करता रहूंगा-इरफान अंसारी
ऐसे शुभ कार्य के लिए आप लोग मुझे याद करते हैं यह मेरे लिए गर्व की बात है-इरफान अंसारी
हनुमान जी में गहरी आस्था रखता हूं-इरफान अंसारी
सभी धर्म का करता हूं सम्मान और सभी को एक साथ लेकर चलता हूं-इरफान अंसारी
जल्द मंदिर बनकर होगा तैयार
विधायक जी के नेतृत्व मे जामताड़ा लगातार विकास की पटरी पर तेज़ी से दौड़ रहा है-ग्रामीण
जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी सतसाल के कोलाडाबर पहुंचकर हनुमान मंदिर नवनिर्माण के लिए भूमिपूजन कर आधारशिला रखी। इस दौरान विधि विधान पंडित विकास ठाकुर के द्वारा कराया गया। मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं आसपास के गांव एवं पंचायतों के लोग उपस्थित थे। जय जय कार के बीच विधायक जी पूरे विधि-विधान में उपस्थित रहे।
मौके पर विधायक जी ने कहा कि अपने जीवन काल में ऐसे धार्मिक कार्य का भागीदार बनना बहुत ही पुण्य का काम है। ऐसे शुभ कार्य के लिए आप लोग मुझे याद करते हैं यह मेरे लिए गर्व की बात है। इस तरह का कार्य कर मुझे आत्मा से खुशी मिलती है। मैंने अपना सारा कुछ आप लोगों के लिए निछावर कर दिया है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं और सभी को एक साथ लेकर चलने का काम करता हूं। यही कारण है कि मैंने सैकड़ों मंदिर मस्जिद जाहेरथान का निर्माण कराया है। हनुमान जी में मेरी गहरी आस्था है और मैं भरोसा दिलाता हूं कि बहुत जल्द यह मंदिर बनकर तैयार होगा। इसके भव्य निर्माण के लिए जितने भी राशि खर्च होगी वह मैं करूंगा। पूर्व में भी आपने देखा कि इस तरह के धार्मिक कार्य में मैं काफी सक्रिय रहता हूं।
मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने कहा की विधायक जी का बड़प्पन है कि वह हर काम में आगे आ कर हम लोगों की मदद करते हैं। हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारा विधायक निष्पक्ष भावना और बिना किसी स्वार्थ के सभी धर्मों को एक साथ लेकर चलने का काम करते हैं और सभी के प्रति उनका सम्मान रहता है। यही कारण है कि हम लोग भी अपने हर सुख दुख में विधायक जी को याद करते हैं। हम लोगों का समर्थन विधायक जी के साथ है और आने वाले समय में बखूबी दिखेगा। हम लोगों ने एक पढ़े-लिखे और जिम्मेदार इंसान को जामताड़ा सौंपा है जिनके नेतृत्व मे जामताड़ा लगातार विकास की पटरी पर तेज़ी से दौड़ रहा है।*l
मौके पर मुखिया सरोज हेम्ब्रम प्रधान निरंजन महतो मोहन महतो पंडित जी विकास ठाकुर चंद्रशेखर महतो महेंद्र महतो संजय महतो गोपाल महतो परिमल मंडल सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
