*15 मार्च 2022 की नाव दुर्घटना को कोई नहीं भूल सकता-इरफान अंसारी*
*सरकार के आश्वासन के बाद भी विभागीय लापरवाही पर जमकर भड़के विधायक इरफान अंसारी*
*सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास विभाग न करें*
*सरकार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मृतक के आश्रितों को 3 से 4 दिनों के अंदर मुआवजा देने का आदेश दिया*
*विधायक जी का प्रयास लाया रंग... जल्द बनेगा बारबिंदिया पूल*
______________________
*जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने आज बजट सत्र के दौरान बराकर नदी पर बारबिंदिया पुल का निर्माण अभिलंब कराने एवं मृतको के आश्रितों को अविलंब मुआवजा देने की मांग सरकार के समक्ष रखा। मौके पर विधायक जी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। विधायक जी ने बताया की 15 मार्च 2022 घटना को पूरा राज्य कभी नहीं भूल सकता जब भयंकर बारिश एवं आंधी में एक नाव बराकर नदी में डूब गई और उसने सवार छोटे-छोटे बच्चे महिला पुरुष मिलाकर 10 लोगों की जान चली गई थी। हमारे मुख्यमंत्री ने घोषणा किया था की अविलंब पुल का निर्माण कराया जाए परंतु विभाग की लापरवाही के कारण अब तक कार्य अधर में लटका हुआ है। यहां तक कि मृतकों के परिजनों को भी अब तक मुआवजे की राशि नहीं मिल पाई है। पूर्व में भी कई बार मैंने विधानसभा सत्र में बारबिंदिया पुल की मांग मैंने सरकार के समक्ष रखा है।मैं चाहूंगा कि सरकार आज सदन से ही अभिलंब पुल निर्माण एवं मुआवजा राशि उपलब्ध कराने का आदेश निर्गत करें*
*विधायक जी का मेहनत और प्रयास तब रंग लाया जब सरकार ने मामले को संज्ञान में लिया और मृतकों के परिवार वालों को मुआवजे की राशि 3 से 4 दिनों में देने का आदेश दिया। साथ ही विभाग को फटकार लगाते हुए कहा की कार्य में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।घटना के 1 साल बीत जाने के बाद भी विभाग इतना लापरवाह और सुस्ती से काम क्यों कर रहा है। सरकार ने विभाग से विस्तृत रिपोर्ट मांगा और अभिलंब कार्य में तेजी लाने और पुल निर्माण कराने का भरोसा दिया।*
