जामताड़ा : जे बी सी +2 विद्यालय में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन प्राचार्य सुशील कुमार मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।संगोष्ठी में छात्रों-छात्राओं से सम्बंधित विभिन्न्न शिक्षा-सम्बन्धी बातों का चर्चा हुई। संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों व शिक्षकों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार मरांडी ने कहा कि शिक्षक अभिभावक संघ गोष्टी का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आत्मनिर्भर बनाते हुए उनके अंदर उस विश्वास को जागृत करना है जिसे वे अपना भविष्य उज्जवल कर सके उन्होंने कहा कि शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी में अभिभावकों की सहभागिता अति आवश्यक है विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के साथ साथ अभिभावकों को भी आगे आना होगा उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद साफ-सफाई स्वच्छता अनुशासन आदि का भी ध्यान देना होगा। वहीं विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा सामाजिक एवं भावनात्मक अधिगम पर विस्तार से बताया। शिक्षक एबीमाइल टुडू द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय एवं पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिक्षक रवि कुमार द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई, सीआरपी अजय कुमार द्वारा विभिन्न शिक्षा सम्बन्धी बातों को बताया गया। संगोष्ठी का संचालन विद्यालय के शिक्षक उमेश चन्द्र मिश्र ने किया। मौके पर मोहम्मद इबरार शेख,पुष्पा देवी,विनोद मण्डल,पद्मावती हेम्ब्रम, पूर्णिमा पाण्डेय, योगेन्द्र महतो इत्यादि उपस्थित थे।
