सेख समीम की रिपोर्ट जामताड़ा
जो वादा किया उसे मैंने पूरा किया.. विकास से कोई समझौता नहीं।
काफी लंबे समय से था प्रयासरत.. आज सफलता मिली।
जामताड़ा : विधायक डॉ इरफान अंसारी ने जामताड़ा वासियों को एक और बड़ी सौगात देते हुए नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत लहरजोड़ी से मुरलीपहाड़ी पीडब्ल्यूडी सड़क का 22 करोड़ की लागत से पास कराया। विधायक ने बताया की वर्षो पुरानी इस सड़क की मांग चल रही थी जिसे आज मैंने पूरा किया। सड़क के बन जाने से लगभग 75000 लोग लाभान्वित होंगे।3 जिलों को जोड़ेगा ये सड़क।जल्द ही इस सड़क का टेंडर होगा और निर्माण कार्य चालू होगा। अब यहां के लोगों को आवागमन में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। सभी वर्गों के लोग इस सड़क से लाभान्वित होंगे। खासकर किसान एवं व्यापारी वर्ग को इस सड़क से खासा लाभ मिलेगा। छात्र-छात्राओं के चेहरे में भी अब खुशी की लहर देखी जा रही है। लोग मुख्यधारा से जुड़ जाएंगे और व्यवसाय के नए-नए स्रोत उत्पन्न होंगे जिससे यहां के आसपास के ग्राम एवं पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। आगे विधायक जी ने कहा की इस सड़क से सबसे ज्यादा लाभ हमारे बाबा धाम देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा। श्रद्धालुओं को बाबा धाम जाने में काफी कठिनाई होती थी और वे लोग लगातार मुझे फोन कर अपनी आपबीती सुनाते थे। जैसा कि मालूम हो कि मुझे बाबा धाम पर काफी आस्था है और इसी को देखते हुए मैंने श्रद्धालुओं को एक विशेष तोहफा देने का काम किया हूं। जब भी हमारे श्रद्धालु इस सड़क से गुजरेंगे वे इरफान अंसारी को जरूर याद करेंगे।आगे विधायक जी ने कहा कि मेरा काम है विकास करना और मुझे विकास करने से कोई नहीं रोक सकता। इस विश्वास और भरोसे के साथ यहां की जनता ने मुझे अपना जनप्रतिनिधि चुना है मैं मजबूती के साथ सभी वर्गों एवं संप्रदाय के लोगों को काम कर रहा हूं। आज जनता को मुझसे और भी उम्मीदें बढ़ती जा रही है जिस कारण यह लोग हमेशा मुझे हर काम में याद करते हैं। मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैं उनके हर सुख दुख में 24 घंटा उपलब्ध रहता हूं। हर दिन आप लोग देखते हैं कि मैं विकास को लेकर कुछ ना कुछ करता रहता हूं। इसी कड़ी में आज पूरे जामताड़ा में मैंने सड़कों का जाल बिछा दिया है। आप जहां से गुजरेंगे वहां इरफान अंसारी को याद करेंगे। मैं राजनीति में सेवा भावना के साथ आया था और निरंतर उसी दिशा में आगे बढ़ रहा हूँ। आप लोग अपना साथ मेरे साथ ही यूं ही बनाए रखें मैं इरफान अंसारी आप लोगों का मान पूरे राज्य में बढ़ाता रहूंगा।*
