बुधवार को कुंडहित प्रखंड के गडजुडी पंचायत अन्तर्गत कोलाजोड़ा गांव में बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलशयात्रा कार्यक्रम में आजसू के संथाल परगना प्रवक्ता माधव चन्द्र महतो, जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल, सरम मंडल सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल होकर कलश यात्रा का शोभा बढ़ाते हुए भगवान हनुमान से आशिर्वाद मांगा। इस दौरान 108 कुमारी कन्याओं द्वारा शिलानदी काटना घाट से कलश में जल भरकर हरिनाम एंव गाजे बाजे के साथ मंदिर पहॅूचकर कलश का स्थापन किया गया। इस दौरान पुजारी द्वारा शिलानदी में बैद्विक मंत्रोचारण के साथ विधि विधान से कलश में जल भर कर पूजा अर्चना किया गया। पूजा अर्चना के बाद कुमारी कन्याओं द्वारा जलपूर्ण कलश को माथे पर लेकर गाजे बाजे के साथ मंदिर पहॅूचे। वही जय जय भोले नाथ की जय हो, जय श्रीराम, जय श्रीराम, जय जय बजरंगबली की जय हो आदि नारा लगाते हुए मंदिर पहॅूचे। जानकारी के अनुसार कलश यात्रा के बाद मुख्य पूजारी द्वारा मंदिर में विधि विधान पुर्वक बजरंगबली का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरु किया गया। जो देर शाम तक चला। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत पहले दिन यानि बुधवार को पश्चिम बंगाल के लाभपुर निवासी रथीन दास एवं संप्रदाय के द्वारा बाउल गान परिवेशन किया जाएगा वही गुरुवार को प्रखंड के गडजुड़ी निवासी विकास सरकार एवं संप्रदाय के द्वारा दो दिवसीय हरिनाम संकीर्तन परिवेशन किया जाएगा। इस दौरान गांव के पूजा कमिटि सदस्यों ने बताया मंदिर का निर्माण कार्य पुर्ण होने पर बजरंगबली का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। मौके पर बैद्यनाथ घोष, संतोष कुमार घोष, सुबल घोडोई, मंतोष घोडोई, रविंद्र नाथ घोडोई, विजय घोष, उत्पल खां, जोगाई खां, निमाई घोडोई, धर्मराज घोडोई, पियुष घोष, युद्धपति घोष, हाराधन घोष, मधुसूदन दत्ता, विश्वजीत घोष सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा का हुआ आयोजन। the royalnews
बुधवार, मार्च 29, 2023
बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा का हुआ आयोजन।
अन्य ऐप में शेयर करें
