शुक्रवार को रमजान उल मुबारक के पहले जुमे की नमाज अदा करने के लिए।नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के कोरीडीह, महतोडिह, ईदगाह टोला, मोहड़ार सहित आसपास के मुस्लिम गांव के मस्जिदों में दोपहर जुम्मे की अजान होते ही बच्चे बुजुर्ग बड़ी संख्या में लोग मस्जिद पहुंचे इस दौरान ईदगाह टोला महतोडीह कादरी मस्जिद के इमाम हफीज जाबिर जमांली ने रमजान के पाक महीने के ताल्लुक से किया तकरीर कहां की रमजान में हर मुसलमान के लिए रोजा रखना फर्ज है। रोजा की शुरुआत सुबह सहरी के साथ होती है और फिर शाम में इफ्तार करके रोजा खोला जाता है।उसके बाद अकीदत एहताराम के साथ नमाजे ईशा के बाद तराबी की नमाज अदा कर के वंदे रब से अपने गुनाह की मगफिरत की दुआ मांगते हैं। यह खास महीना है जो बंदों के लिए एक अवसर है, इसमें बंदों को ज्यादा से ज्यादा इबादत करना चाहिए क्योंकि पूरे साल का यही एक महीने है जो नेकीयो में इजाफा होते हैं। इस मौके पर काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के बच्चे सहित बुजुर्गों नमाज मे रहे शामिल।
रमजान का पहला जुम्मा कि नमाज़ नमाजियों ने किया अदा मस्जिदों में रही भीड़ theroyalnews
शुक्रवार, मार्च 24, 2023
रमजान का पहला जुम्मा कि नमाज़ नमाजियों ने किया अदा मस्जिदों में रही भीड़
अन्य ऐप में शेयर करें
