ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी मौलाना अब्दुल रकीब अंसारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के फैसले को उचित ठहराते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें उनके कृत्य की सजा मिली है। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने संबंधी अधिसूचना के सार्वजनिक होने के कुछ देर बाद मौलाना अब्दुल रकीब अंसारी ने कहा, 'गाली देने में और आलोचना करने में अंतर होता है। राहुल गांधी गाली दे रहे थे वह कोई लोकतांत्रिक बहस नहीं कर रहे थे। ओबीसी समाज को गाली देने का काम कर रहे थे उन्हें इस कृत्य की सजा मिली है। कहा लोकतंत्र में किसी को गाली देने का हक अधिकार नहीं है राहुल गांधी को न्यायालय के फैसले को स्वीकार कर लेना चाहिए !
न्यायालय द्वारा फैसला सही दिया गया है - रकीब अंसारी theroyalnews
शुक्रवार, मार्च 24, 2023
न्यायालय द्वारा फैसला सही दिया गया है - रकीब अंसारी !
अन्य ऐप में शेयर करें
