अमित कुमार।
मंगलवार को एएसआई निताई कुमार दास के नेतृत्व में कुंडहित पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के खजूरी में छापेमारी कर वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर मेडिकल चेकअप के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में जामताड़ा जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंडहित थाना के जीआर केस संख्या 102/18 के तहत खजुरी निवासी 68 वर्षीय अमल सिंह को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार के उपरांत आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडहित में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जामताड़ा जेल भेज दिया गया है इस दौरान एएसआई निताई कुमार दास ने बताया कि उक्त आरोपी के ऊपर 420 एंव अन्य सुसंगित धाराओं में आरोपित है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। मंगलवार को उनकी आवास से गिरफ्तार कर जामताड़ा जेल भेज दिया गया है।
