====================
*कुष्ठ कॉलोनी में रह रहे लोगों को आवश्यक सभी मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शुमारः-माननीय मंत्री*.....
*आज दिनांक-13.04.2023 को माननीय मंत्री अल्पसंख्यक, कल्याण, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग हफीजुल हसन की अध्यक्षता में कुष्ठ कॉलोनी में जिला अनाबद्धनिधि के अन्तर्गत स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण का शिलान्यास किया। इस दौरान मौके पर देवघर विधायक श्री नारायण दास, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री मौके पर उपस्थित थे*।
*इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री अल्पसंख्यक, कल्याण, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग हफीजुल हसन द्वारा जानकारी दी गयी कि कुष्ठ कॉलोनी आश्रम में आंगनबाड़ी केन्द्र का शिलान्यास किया गया है, जिसे तय समय अनुसार पूर्ण कर लिया जायेगा। साथ ही कुष्ठ आश्रम में रह रहे लोगों को और जो भी सुविधा की आवश्यकता है, उसे जल्द ही पूरा किया जायेगा। वहीं आंनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से यहां रहने वाले बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका होगी*।
*आगे कार्यक्रम के दौरान देवघर विधायक श्री नारायण दास ने कहा कि माननीय मंत्री जी ने आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण का शिलान्यास किया है, ताकि आंगनबाड़ी केंद्र बनने के बाद कॉलोनी में रहने वाले बच्चों को समुचित लाभ मिल सके। साथ ही यहाँ रहने वाले लोगों को समुचित लाभ मिले इसके लिए जिला प्रशासन व हम सभी जनप्रतिनिधि सजग है*।
*इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान श्री मंजूनाथ भजंत्री ने माननीय मंत्री हफीजुल हसन एवं माननीय विधायक नारायण दास व उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण को लेकर एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया*।
*इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, कार्यपालक अभियंता एनआरईपी श्री सनत सोरेन, जेएमएम के जिला अध्यक्ष श्री संजय शर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री उदय प्रकाश, एनआरईपी कनीय अभियंता जितेंद्र मंडल देवघर जिला मीडिया प्रभारी समीर आलम, तहरिम आलम, सरोज सिंह, सुरेश शाह, युवा मोर्चा राहुल चंद्रवंशी, महानगर अध्यक्ष नुनु सिंह, अजय नारायण मिश्रा,जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे*।
