अगलगी के कारणों के संदर्भ में बताया कि ग्रामीणों ने बताया कि गैब्रियल के घर से आग शुरू हुआ जो तेजी से फैलते हुए अन्य ग्रामीणों के घर को आगोश में ले लिया। अफरातफरी मच गई। आग की भयावहता को देख ग्रामीण गोलबंद हुए और कुआं ,झरना कूप से पानी लाने लगे ।पहाड़ में पानी का ब्यवस्था नही होने पर सभी मजबूर दिखे तबतक सब कुछ जलकर खाख हो गया।ग्रामीणों बताया कि घर वाले घर कार्य के लिए पहाड़ गए थे। अगलगी की घटना में उक्त सात परिवार सड़क पर आ गए हैं। लोग बेहद गरीब हैं जो मजदूरी व खेती बाड़ी कर जीवन यापन करते हैं। लोगों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजा की मांग की है।कार्मचारी विष्णु दास ने गांव पहुचकर आकलन किया और ग्रामीणों को सांत्वना दिया।
अचानक आग लगने से सात घर जलकर राख हो गए। The Royal News
शुक्रवार, अप्रैल 21, 2023
बोआरीजोर प्रखंड के राजभीठा थाना क्षेत्र के आदिमजनजाति गाँव छोटा पीपरा में गुरुवार दोपहर में अचानक आग लगने से सात घर जलकर राख हो गए। इसके साथ ही घर के सारा सामान और दैनिक उपभोग की वस्तु भी आग का निवाला बन गई। अगलगी में सात परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसमें गाब्रिएल मालतो,मैसी पहाड़िन,सोलेमान मलतो,सामवेल मालतो ,लुखी पहाड़िन,बुधु पहड़िया ,एतवर्णी पहाड़िन के घर के अनाज महुआ,चावल,धान, कपड़ा ,बर्तन ,आभूषण और नगदी के अलावा एक बकरी ,बत्तख, सोलेमान मलतो का कम्प्यूटर सेट बाजा सेट जलकर राख हो गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
अन्य ऐप में शेयर करें
