जामताड़ा:- हुमाना पीपुल टु पीपुल इंडिया संस्था के 25 वां वर्ष गांठ पुरा होने के उपलब्ध में 25 वां वर्ष गांठ तेजस्विनी परियोजना जामताड़ा के जिला मुख्यालय में धुमधाम से मनाया गया!
इस भव्य कार्यक्रम में जामताड़ा जिला के सभी छ प्रखण्ड में हुमाना पीपुल टु पीपुल इंडिया के सदस्य गण उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में बहुमुल्य योगदान दिये!
इस भव्य कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप में समाजसेवी डी डी भंडारी, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जामताड़ा के पुर्व सचिव सह सत्यमेव जयते फाउंडेशन जामताड़ा के सचिव राजेन्द्र शर्मा, प्रोफेसर रमानी मोहन खां, तेजस्विनी परियोजना जामताड़ा के जिला कार्यक्रम प्रबंधक जयंत भगत, दैनिक जागरण के जिला ब्यूरो संवाददाता मुकेश मिश्रा को इस संस्थान कार्यरत सदस्य मनिषा कु, डोली दत्त,बेबी कु, रेखा मंडल,संगीता कुमारी ने बारी बारी से अंगवस्त्र एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे देकर सम्मानित किया!
इस भव्य कार्यक्रम में मंच संचालन फतेहपुर पिल्ड को ओडिनेटर शान्ति गोपाल महतो ने किया!
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राजेन्द्र शर्मा, शिक्षाविद डी डी भंडारी, तेजस्विनी परियोजना जामताड़ा के जिला कार्यक्रम प्रबंधक जयंत भगत, प्रोफेसर रमानी मोहन खां ने हुमाना पीपुल टु पीपुल इंडिया संस्था के कार्य प्रणाली, उदेश्य,आधारभुत संरचना, कार्य कार्यक्रम पर बारी बारी से विस्तार पुर्वक जानकारी दिये साथ ही समाजिक कुरीतियों को रोकने तथा समाजिक न्याय शिक्षा, स्वाथ्य आदि पर प्रकाश डाले इस दौरान हुमाना पीपुल टु पीपुल इंडिया संस्था में लगातार 24 साल से सेवा देते हुए आ रहे तेजस्विनी परियोजना जामताड़ा के जिला कार्यक्रम प्रबंधक जयंत भगत ने हुमाना पीपुल टु पीपुल इंडिया संस्था के 25 वां वर्ष गांठ पर संस्था के जीवनी तथा कार्ययोजना, उदेश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हुमाना पीपुल टु पीपुल इंडिया संस्था 45 देश सहित भारत वर्ष के 15 राज्य में शिक्षा, स्वाथ्य, पर्यावरण संरक्षण, कौशल विकास, महिला और बाल स्वास्थय, तपेदिक(टीबी), आजीविका और सामुदायिक विकास के हित में सभी वर्गों के हित मे काम करती है !
इस शुभ अवसर पर मंच संचालन कर्ता शान्ति गोपाल महतो ने कहा कि गर्व के साथ आज कह सकते हैं कि हम हुमाना परिवार के सुदुर ग्रामीण क्षेत्र एक सदस्य है इस संस्था से रोजगार सहित स्वाथ्य उपचार हेतु लाभ मिलते हैं जो जीवन रक्षा मे सहायक सिद्ध हो रही है! इस शुभ अवसर पर दैनिक जागरण के संपादक मुकेश मिश्रा, जिला प्रशिक्षण प्रमुख के टी करना, विवेक कु सिंह, मो सद्दाम हुसेन,प्रितम कु यादव, आयुमुद्दीन अंसारी, मोसमी राय, बेबी कुमारी, तापस सम्मादार, पप्पू पोद्दार, ने भी अपना अपना विचार रखे!
इस मोके पर कार्यरत सभी छ प्रखण्ड के प्रखण्ड प्रतिनिधि, संकुल समन्यवक गण, काफी संख्या मे उपस्थित होकर इस भव्य कार्यक्रम का साक्षी बने!
