मांडर :- मांडर प्रखंड परिसर स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय टूरिंग वेटनरी ऑफसर डॉ. कुसुम खलखो की लापरवाही प्रखंड में चर्चा का केन्द्र बनी हुई है।अपनी अनुपस्थिति में नाइडगार्ड महिला को रात में छुट्टी और दिन में अपना ऑफिस सहित सारा जिम्मेवारी सौंप गायब रहना और खुद को भ्रमणशील बताना इनके लिए प्रतिदिन की दिनचर्या बन गई है।नाईट गार्ड उनकी अनुपस्थिति में उनका ऑफिस, मेडिसिन गोदाम, सारे रजिस्टर सहित दस बीस से लेकर पचास रुपये फीस जमा करना पड़ता है कह कर ग्रामीण जनता के मुर्गी, बतख, बकरी गाय आदि पशुओं की डॉक्टर बनके दवा देती हर दिन दिखाई देती है।डॉ. कुसुम खलखो की अनुपस्थिति में भी ये दबंग महिला उनका ऑफ़िस के कमरे को खोलकर आराम फरमाती रहती है।इस विभाग के आला अधिकारी अब तक कुम्भकर्णी निद्रा में सोये हुए हैं और ये लोग अपना वर्चस्व बनाए निरंकुश होकर मनमानी करते आ रहे हैं।पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने डॉ. कुसुम खलखो और हर कार्य में सर्वेसर्वा कब्जा जमाए बैठी नाईट गार्ड सह कथित फार्मासिस्ट बन दवा वितरण करने वाली महिला तेतरी देवी के विरुद्ध सरकारी कार्रवाई की मांग विभाग के आला अधिकारियों से किया है।पर ऊंची पहुँच बताकर कुछ भी इस विषय पर प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त करने वाली इस टीवीओ के महिला होने के भय से स्थानीय पत्रकार भी आज तक दूर ही रहना बेहतर समझते आए हैंऔर ये अपने विभागीय कार्यों को जन प्रतिनिधियों से सांठ गांठ करअपनी आय का जरिया बनाए हुए है।इस विभाग के सारे लोग इन दोनों के कार्यशैली से त्रस्त होते हुए भी जी हजूरी करने या मुँह बन्द रखने पर विवश हैं।
अपनी जगहअनपढ़ नाईट गार्ड के भरोसे पशु चिकित्सालय, अपना कार्यालय और मेडिसिन स्टोर छोड़ लाभकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में व्यस्त रहती टूरिंग वेटनरी ऑफ़सर the royal news
शनिवार, मई 27, 2023
मांडर राँची से डॉ. संजय प्रसाद की रिपोर्ट
अन्य ऐप में शेयर करें
