बीओआई बरियरिया बैंक परिषर में लगा कैम्प
संग्रामपुर : -- बैंक ऑफ इंडिया बरियरिया शाखा ने कैम्प में जीविका के 66 समूहों के बीच दो करोड़ का ऋण वितरण किया ।शाखा प्रबंधक विनोद कुमार ,डीपीएम गणेश पासवान व आईवीसीबी कृष्णनंदन व बीपीएम मनोज कुमार ने जीविका समूह के बीच चेक दिया । जीविका बीएम ने बताया कि साक्षरता कार्यक्रम सह वित्तीय एंवम समाजिक समावेशन प्रखण्ड परियोजना क्रियान्वयन इकाई संग्रामपुर बिहार ग्रामीण आजिविका मिशन के तहत कैम्प के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के बीच ऋण वितरण किया गया । जीवीय समूह के आशमा खातून ,शुशीला देवी ने अपने सम्बोधन में कहा कि समहू के महिला सदस्यों को ऋण मिल रहा है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को स्वरोजगार मिला है । मौके पर जीविका के सौरभ शांडिल्य, राजेश कुमार ,राजू कुमार सहित सैकड़ो जीविका दीदी मौजूद थी ।


