अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मोतिहारी द्वार मुंशी सिंह महाविद्यालय मे भागत सिंह की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गया
इसक्रम मे पुष्पांजलि अर्पित करते हुए एम एस कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अरूण कुमार ने बताए भगत सिंह एक क्रांतिकारी थे. जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपनी जान की परवाह किया बिना अंग्रेजों से जमकर टक्कर ली. 28 सितंबर का दिन भगत सिंह की जंयती के रुप में मनाया जाता है. भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 में हुआ था. महज 23 साल की उम्र में उन्होंने अपने देश को स्वत्रंता दिलाने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे. भगत सिंह का ये जुनून देख कर ब्रिटिश सम्रराज्य हिल गया था. इसीलिए भगत सिंह के इस योगदान को आज हम उनकी जयंती पर याद कर रहे हैं. और उनको सत् सत् नमन करते है
इसी दौरान अभाविप छात्र नेता प्रियांशु सिंह ने भी भगत सिंह को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किए और बताए की खुशनसीब हैं वो जो वतन पर मिट जाते हैं, मरकर भी वो लोग अमर हो जाते हैं,
करता हूँ उन्हें सलाम ए वतन पे मिटने वालों, तुम्हारी हर साँस में तिरंगे का नसीब बसता है.
नगर मंत्री हिमांशु सिंह ने भी नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किए और बताए कीदेश के लिए मर मिटने वाले देशभक्तों में भगत सिंह का नाम भुलाया नहीं जा सकता। देश के प्रति उनका प्रेम, दीवानगी और मर मिटने का भाव, उनके शेर-ओ-शायरी और कविताओं में साफ दिखाई देता है, जो आज भी युवाओं में आज भी जोश भरने का काम करता है।
महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष शशि कुमार सिंह ने बताया कि सिर्फ 23 साल की उम्र में देश के लिए फांसी पर चढ़े भगत सिंह सम्मान में शहीद-ए- आजम कहलाते हैं उनकी गाथा युगों युगों तक प्रेरित करेगी कार्यक्रम मे उपस्थित प्रोफेसर अमरजीत चौबे, प्रोफेसर मनीष झा,मृदुल कुमार,आयुष गुप्ता ,हिमांशु भारद्वाज,राजन यादव,उत्कर्ष दुबे,उज्ज्वल राज,हिमांशु सिंह
कुणाल सिंह ,रितिक तिवारी ईत्यादि सैकेंडो छात्र उपस्थित थे।

