जाप छात्र परिषद के तिरहुत प्रमंडल अध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थापना के सात वर्ष बाद भी स्थायी कैम्पस नही होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं , स्थायी कैम्पस हेतु कुल 303 एकड़ भूमि में से 133 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हो पाया है। शेष 171 भूमि का अधिग्रहण की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित है जिसके कारण विश्वविद्यालय के स्थायी कैम्पस का निर्माण नही हो पा रहा है।
जाप के छात्र नेता श्री सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण इलेक्ट्रिशियन मुकेश तिवारी की मौत हो गयी ,बिना किसी सुरक्षा किट के उनको ऊपर चढ़ाया गया उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिशियन मुकेश तिवारी के परिजनों को विश्वविद्यालय प्रशासन मुआवजा दे तथा उनकी पत्नी को स्थायी नौकरी दे।
विश्वविद्यालय में वर्ष 2016 और 2019 में हुई नियुक्तियों में भारी अनियमितता किया गया है ,नियम विरुद्ध नियुक्ति की प्रक्रिया हुई ,जिसके कारण बहुत सारे अयोग्य लोग यहाँ नौकरी कर रहे हैं। महामहिम राज्यपाल महोदय ने सभी बिंदुओं को काफी गम्भीरता से लिये और सकारात्मक कारवाई का आश्वाशन दिया।
