मोतिहारी पूर्वी चम्पारण।
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा उच्च माध्यमिक प्लस (2 )के इतिहास विषय में बिहार राज्य STET (2011) उत्तीर्ण संघ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर कामेश्वर प्रसाद जो वर्तमान में राजकीय मध्य विद्यालय नंदपुर ढेकहां मोतिहारी में नियोजित शिक्षक हैं ने जिला में 5 वी रैंक प्राप्त करके शानदार सफलता प्राप्त की है उनकी सफलता से पूरा STET परिवार गदगद है। मोतिहारी नगर निगम के डिप्टी मेयर (उप महापौर) डॉक्टर लालबाबू प्रसाद, प्रधानाध्यापक संजय किशोर, विद्यालय के शिक्षकगण,STET के जिला सचिव शत्रुघ्न प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष रंजीत गिरी, कोषाध्यक्ष चंदन कुमार झा, शिक्षक श्यामकांत पांडे, मधुबनी घाट के मुखिया होरीलाल सहनी, जिला पार्षद कृष्णा दास, शिक्षक देवेंद्र चौधरी, शिक्षक रामयतन राम,शिक्षक धर्मेंद्र यादव, शिक्षक महेश राम इत्यादि ने हार्दिक बधाई दी है।
