प्रेम, बंधुत्व, न्याय, समानता और मानवता के संदेश के साथ जसौली पट्टी पहुँची ढाई आखर प्रेम पदयात्रा। देश के सांस्कृतिक और साहित्यिक संगठनों का राष्ट्रीय सांस्कृतिक पदयात्रा का बिहार पड़ाव 'बापू के पदचिह्न' 7 अक्टूबर 2023 को पटना में शुरू हुआ। आज पदयात्रा मोतिहारी के जसौली पट्टी से शुरू होकर से 14 अक्टूबर 2023 को मोतिहारी गांधी स्मारक परिसर में एक जन सभा का आयोजन कर सम्पन्न होगी। “ढाई आखर प्रेम: राष्ट्रीय सांस्कृतिक जत्था” के अंतर्गत बिहार का नाट्यकर्मी, लेखक, कवि, अभिनेता, गायक और सामजिक कार्यकर्ता और पटना, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी के सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यकर्ता पदयात्रा करेंगे। पदयात्रा के अंतर्गत नाटक, गीत, नृत्य और लोकप्रिय संवाद के साथ नागरिकों के साथ सीधा संवाद करेगा। इस यात्रा दल में इप्टा के कार्यकारी महासचिव फिरोज़ अशरफ ,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राकेश, इंद्र भूषण रमन, अमरनाथ सिंह एस एस हिमांशु, रीतेश रंजन,पीयूष सिंह ,सहित बड़ी संख्या में इप्टा के नाट्य कलाकार व ग्रामीण इस पदयात्रा में शामिल हुए।
ढाई आखर प्रेम पदयात्रा चम्पारण पहुंचा कोटवा।THE ROYAL NEWS EXPRESS
सोमवार, अक्टूबर 09, 2023
अन्य ऐप में शेयर करें

