इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के समीप स्थिति माहिया स्टूडियो के संचालक 22 वर्षीय प्रशांत सागर करीब दस दिनों से लापता है। जिसका अभी तक कोई आता-पता नही चल सका है। मामले को लेकर लापता युवक के पिता थाना क्षेत्र के पुरनहिया कोठी निवासी हरेन्द्र प्रसाद में गुमसुदगी की प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में बताया बताया गया है पच्चीस सितम्बर को दो बजे अपने दुकान पर माँ को बैठा कर किसी कार्य के सिलसिले में मार्केट गया था। उसके बाद से लौट कर वह घर अभी तक नही लौटा है। युवक का दोनों मोबाइल नंबर भी स्वीच ऑफ बता रहा है।इधर उक्त युवक के गुमसुदगी के बाद परिजन किसी अनहोनी की घटना को लेकर आशंकित है। थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विभिन्न बिंदुओं पर जाँच पड़ताल की जा रही है।
मार्केट गया युवक लापता प्राथमिकी दर्ज //THE ROYAL NEWS EXPRESS
शनिवार, अक्टूबर 07, 2023
अन्य ऐप में शेयर करें

