कल्याणपुर पंचायत के वाकरपुर ढाठ के पास रविवार को कब्रिस्तान की चारदीवारी निर्माण का शिलान्यास//THE ROYAL NEWS EXPRESS
सोमवार, अक्टूबर 09, 2023
कल्याणपुर।कल्याणपुर पंचायत के वाकरपुर ढाठ के पास रविवार को कब्रिस्तान की चारदीवारी निर्माण का शिलान्यास कल्याणपुर के पूर्व विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह व कल्याणपुर जिलापार्षद सदरे आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस बीच मौलाना महबूब साहब ने फातिहा पढ़ा।इस बाबत सदरे आलम ने बताया कि जिलापार्षद के षष्टम निधि योजना के अंतर्गत इस निर्माण कार्य को कराया जा रहा है।चारदीवारी की कुल लंबाई साढ़े सात सौ स्क्वायर फीट होगी।जिसे लगभग पंद्रह लाख रुपए के कुल लागत से बनाया जायेगा।पूर्व विधायक सचिंद्र सिंह ने बताया कि चारदीवारी के निर्माण से इस क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले लोग तथा माल मवेशी के प्रवेश पर रोक लगेगी।मौके पर मुस्ताक उर्फ गुड्डू,भाजपा नेता शियावर सिंह,रौशन कुमार यादव, अंकित सिंह, दिलशेर आलम आदि लोग उपस्थित थे।
अन्य ऐप में शेयर करें

