नगर की समाजसेवी संस्था इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन ने गांधी जयंती के मौके पर गांधी स्मारक संग्रहालय में महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया तथा कपड़े से बने थैलों का वितरण कर पर्यावरण सुरक्षा के बारे में उपस्थित लोगों को जागरूक किया। क्लब की चार्टर्ड प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश ने कहा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलवाई थी उन्होंने दुनिया को मानवता का संदेश दिया था, जिस पर चलकर हमसब बेहतर राष्ट्र बना सकते हैं। वही क्लब की अध्यक्ष कुमारी अमृता ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट से मिले गोल जीरो वेस्ट के तहत पर्यावरण के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गांधी जयंती के मौके पर इनर व्हील की सदस्याओ द्वारा बनाए गए कपड़े से बने थैलों का वितरण, महिलाओं एवं पुरुषों के बीच किया गया, साथ ही साथ सभी लोगों से प्लास्टिक का बहिष्कार करने का आग्रह किया तथा हम सबको मिलकर शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाना है। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए गांधी स्मारक संग्रहालय में पौधारोपण किया गया, पीपी रजनी कौशल ने सभी से पर्यावरण बचाने का आग्रह किया और कहा कि हमारी संस्था लगातार सेवा व जागरूकता के कार्यों को करती आ रही है । हमारे इनर व्हील के बैनर तले और भी कार्यक्रम हम सभी करते रहेंगे। मौके पर सचिव पुतुल सिन्हा , ट्रेज़र चन्द्रलता वर्मा, अलका सिन्हा ,कुमकुम शुक्ल आदि मौजूद थी ।कार्यक्रम की जानकारी क्लब एडिटर आबिदा शमीम से ने दिया।
इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन ने गांधी जयंती के मौके पर कपड़े से बने थैली का वितरण किया//THE ROYAL NEWS EXPRESS
मंगलवार, अक्टूबर 03, 2023
अन्य ऐप में शेयर करें

