पूर्वी चंपारण मोतीहारी/The Royal News.
मोतिहारी:- इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन ने एक सौ आठ छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण शहर कुंवारी देवी चौक, स्थित देवराहा बाबा मंदिर परिसर में किया गया। जिसमें इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष कुमारी अमृता, चार्टर प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश,आई पीपी राखी शाह, पीपी धीरा गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट मीरा सिंह, कोषाध्यक्ष चन्द्रलता वर्मा, एडिटर आबिदा शमीम एवं संस्था की सभी सम्मानित सदस्यों ने मिलकर सूप, नारियल, तिल का तेल, अर्क पत्र, दीप,बती,मटर गमछा, सिंदूर, बिन्दी ,अक्षत आदि का वितरण छठ व्रतियों के बीच किया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष कुमारी अमृता ने कहा कि हम बिहार वासियों के लिए छठ पर्व आस्था एवं विश्वास का महापर्व है,जो हमें अपनी सभ्यता एवं संस्कृति से जोड़ता है। वही चार्टर प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश ने बताया कि हमारी संस्था विगत 12 सालों से छठ पर्व पर व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण करती आ रही हैं। इस साल भी हम सबों के सहयोग से छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण किया जा रहा है। पीपी धीरा गुप्ता ने उपस्थित सभी महिलाओं को छठ की शुभकामनाएं दिया।मौके पर विजय लक्ष्मी, सरोज गुप्ता, पूनम गुप्ता, बिंदु गुप्ता ,अलका सिन्हा,रीता वर्मा ,उषा कमल जी, मनीषा प्रसाद ,चन्दा कुमारी ,नीलू श्रीवास्तव ,अनुपमा श्रीवास्तव, आश्रम अध्यक्ष विनय शर्मा ,गौतम कुमार,पंडित दीपू मिश्रा ,शंभू शाह , सीमा गुप्ता, भूषण कुमार आदि उपस्थित थे , सभी छठ व्रतियों में बटा गया सामग्री का वितरण की जानकारी क्लब एडिटर आबिदा शमीम ने दिया।
