पूर्वी चंपारण मोतीहारी/The Royal News.
मोतिहारी:- मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को पिपराकोठी प्रखंड क्षेत्र के रा उ म वि बभनौलिया में सुरक्षित शनिवार मनाने हुए बच्चों को दीपावली में एवं बिहार के महापर्व छठ में होने वाली संभावित खतरो से बचाव की जानकारी दी गई। शनिवार को विद्यालय चेतना सत्र के दौरान विद्यालय में विद्यालय प्रधानाध्यापक रविन्द्र सहनी व फोकल शिक्षक रूमित रौशन द्वारा बच्चो को प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने हेतु संकल्पित करवाया गया।
छठ महापर्व के मद्देनजर भीड़ भाड़ से बचाने एवं संभावित भगदड़ से बचाव एवं सावधानियों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि भीड़ भाड़ वाले स्थानों में सावधान रहे एवं अनुशासित तरीके चले, बेवजह शोर न मचाएं, अफवाह न फैलाए साथ ही दूसरो को भी ऐसा करने से रोके l यदि संभव हो तो बच्चो, बुजुर्गो एवं दिव्यांगो को अधिक भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर न ले जाए। किसी भी हालत में जल्दबाजी न करे, फिर भी यदि भगदड़ की स्थिति बन पड़ती हो तो ऐसी स्थिति में संयम व धैर्य बनाए रखे। खुले स्थानों एवं सुरक्षित स्थानों के तरफ आराम से निकलने का मार्ग देखे।अगर भीड़ किसी विशेष दिशा की ओर बाद रही हो तो अपना संतुलन बनाते हुए प्रवाह की दिशा में बढ़े। स्थिति सामान्य होने पर घायलों की समुचित मदद करे एवं संभव हो तो उन्हे निकटस्थ चिकित्सा केंद्र पर पहुंचाने में उनकी मदद करे। साथ ही साथ पुलिसकर्मियों एवं राहतकर्मियो को उनके कार्य में सहयोग प्रदान करे।
*बच्चो ने बनाई रंगोली एवं प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का लिया संकल्प*
विद्यालय के बच्चो में शिक्षक रुमित रौशन एवं रंजीत कुमार के मार्गदर्शन में विद्यालय प्रांगण में रंगोली बनाकर दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही सभी बच्चो ने इस दीपावली पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर पटाखा न बजाने का निर्णय करते हुए प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लिया। मौके पर फोकल शिक्षक रूमित रौशन के साथ बीआरपी पीएमपीवाई अमरेन्द्र कुमार,विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविन्द्र सहनी,ग्रामीण अशोक यादव, शिक्षक रंजीत कुमार, अकलु राम, मो कलामुद्दीन, उमाशंकर साह सोनार, अजय यादव, सपना कुमारी, कुंती , बीपीएससी प्रशिक्षु शिक्षिका अफसाना खातून ,छोटी खातून , अखलाक आलम एवं शबाना बेगम शामिल थी।रंगोली बनाने वाले बच्चों में शिवानी कुमारी, रागिनी कुमारी, सोनी कुमारी, ममता कुमारी, अदिति कुमारी, अलीजा खातून एवं शालू कुमारी शामिल थे।
