पूर्वी चंपारण मोतीहारी/The Royal News.
मोतिहारी:- मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को पिपराकोठी प्रखंड क्षेत्र के रा उ म वि बभनौलिया में सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया। जिसमें बच्चों को बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल शोषण एवं बच्चों से छेड़छाड़ से
संदर्भ में जानकारी दी गई। इस दौरान रा उ म वि बभनौलिया में चेतना सत्र के दौरान फोकल शिक्षक रूमित कुमार रौशन ने कहा कि बाल अधिकार हम उन्हें कह सकते है जो नाबालिगों की देखभाल और विशिष्ट सुरक्षा के रूप में बच्चों को मिलने वाले व्यक्तिगत मानवाधिकार हो ।
जबकि बच्चों से कोई भेद भाव नहीं, उनके लिए स्वास्थ्य सेवायें, अच्छा जीवन स्तर, दिव्यांग बच्चों के लिए उचित व्यवस्था, नशीले पदार्थों से बचाव, बच्चों के लिए शिक्षा व्यवस्था, अनाथ बच्चों की रक्षा, बाल श्रमिकों की सुरक्षा, यौन शोषण से बचाव, तस्करी, बाल श्रम और हानिकारक प्रथाओं जैसे बाल विवाह, दुर्व्यवहार,
मारपीट एवं सामाजिक, आर्थिक व मानसिक शोषण रोकने एवं प्रथाओं का विरोध करना बाल संरक्षण कहलाता है।इसके अलावे बच्चों को गुड टच और बैड टच को पहचानने, किसी के साथ असुरक्षित महसूस करें तो बड़ो को सूचित करें।
किसी भी प्रकार का शोषण या उत्पीड़न सहन न करने, अपरिचित लोगों से बात नहीं करने, अश्लील कृत्यों और पुस्तके न देखने और पढ़ने,
सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट नहीं करने के साथ साथ सोशल मीडिया का उपयोग संभल कर करने की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों से बाल विवाह, बाल शोषण आदि विषयों पर लघु कहानियों के माध्यम से बच्चों को भी जागरूक किया। मौके पर फोकल शिक्षक रूमित कुमार रौशन के साथ प्रधानाध्यापक
रविन्द्र सहनी, वरीय शिक्षक रंजीत कुमार, मो कलामुद्दीन, नव नियुक्त शिक्षक बलराम कुमार मौजूद थे।
