पश्चमी चंपारण।The Royal News.
मझौलिया:- थाना में पदस्थापित औरंगजेब खान एवम अन्य दो पर कांड संख्या 147/24 दर्ज किया मुकदमा।
कार्य क्षेत्र से अलग हटकर मनमानी करने के आरोप में की गई है कार्रवाई।
अखिलेश कुमार मिश्रा मझौलिया थानाध्यक्ष के पद पर पिछले करीब एक माह पूर्व ही पदस्थापित हुए हैं। उन्होंने योगदान लेने के बाद कई बड़ा फैसला लिया है ।
सबसे पहले उन्होंने थाने के आसपास मौजूद रहने वाले बिचौलियों और प्राइवेट ड्राइवर को थाना से बाहर का रास्ता दिखाया।
थाना पर आने वाले आम जनता से डायरेक्ट मिलकर उनकी समस्या सुनना और तत्काल समाधान करने का लगातार प्रयास जारी है जिससे मझौलिया थाना क्षेत्र के सभी बुद्धिजीवी वर्ग एवम आमजन में काफी खुशी देखने को मिल रही है।
थानाध्यक्ष के इस कड़े फैसले और प्रयास की सभी लोग सराहना कर रहे हैं।
जानकारी अनुसार थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा जिस भी थाने में रहें हैं, वहां बिचौलियों ,शराब कारोबारी ,बालू माफिया , भू माफिया के खिलाफ कड़े एक्शन लेते आ रहे हैं साथ ही जनता का शोषण न होने देना एवं गरीब वंचित लोगों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता रहती है।।
मोतिहारी जिला के पुलिस अधीक्षक के स्पेशल टीम में कार्य करने के दौरान उन्होंने कई बड़े मामले का सफल उद्वेदन भी किया है।जिसको लेकर कई बार उच्च पदाधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया गया है।
