पूर्वी चंपारण मोतिहारी/The Royal News 
कोटवा: सुप्रा मातृ फाउंडेशन के द्वारा प्रतिभा खोज सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को कोटवा हाई स्कूल के परिसर में आयोजित किया गया। उद्घाटन मुख्यतिथि कुमार केशवम,पूर्व प्रखंड प्रमुख हिमांशु उर्फ गोप्पू सिंह, युवा समाजसेवी सौरभ सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमांशु उर्फ गोप्पू सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है जरूरत है उन्हे सही दिशा निर्देश की।वही काम इस फाउंडेशन के द्वारा किया गया है जो काफी सराहनीय है। सुप्रा मातृ फाउंडेशन के निर्देशक मिंटू साहू ने बताया कि विगत 31 दिसंबर 2023 को प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित किया गया था।जिसमे कुल 150 छात्र छात्राओं ने भाग लिया था। उस परीक्षा में उत्तीर्ण 40 छात्र छात्राओं द्वारा अच्छे अंक प्राप्त किए गए हैं।उन्ही प्रतिभागियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया है जो आगे भी जारी रहेगा। सम्मान समारोह के प्रथम प्रतिभागी स्वीटी कुमारी को युवा समाजसेवी सौरभ सिंह द्वारा साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया।द्वितीय प्रतिभागी मुस्कान कुमारी को पूर्व प्रखंड प्रमुख हिमांशु उर्फ गप्पु सिंह द्वारा चेक, सील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया।तृतीय प्रतिभागी अक्षय कुमार को कुमार केशवम द्वारा चेक,सील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। वही बाकी प्रतिभागियों को समारोह में शामिल अतिथियों द्वारा सील्ड और मेडल प्रदान किया गया। मौके पर राहुल साह,अभिषेक कुमार,अंकित कुमार ,सुजीत पाण्डेय,राहुल कुमार,शिक्षक मनमोहन कश्यप,रंजन कुमार,सुमन पटेल,हीरा मिश्रा,अमन सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं और अभिभावक मौजूद थे।
प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
रविवार, मार्च 17, 2024
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें
