40 वां जिला असेंबली जमशेदपुर में होटल रामाडा में संपन्न हुआ।
मंगलवार, जुलाई 23, 2024
मोतिहारी:- 40 वां जिला असेंबली जमशेदपुर में होटल रामाडा में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन अंतर्राष्ट्रीय इनरव्हील की अध्यक्ष ममता गुप्ता और जिला चेयरमैन अलकनंदा बक्शी ने संयुक्त रूप से किया। जमशेदपुर में जिला संयुक्त परियोजना स्कूल में बैग वितरण कार्यक्रम किया गया, जिसमें मोतिहारी सहित बिहार और झारखंड के 33 क्लबों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आई.डब्लू.सी मोतिहारी लेक टाउन की अध्यक्ष पुतुल सिन्हा और सी.जी.आर. रंजिता गुप्ता सहित 33 शहरों के अध्यक्षों ने भाग लिया। इस बात की जानकारी क्लब संपादक कुमकुम शुक्ला ने दी। मुजफ्फरपुर में होटल एम्बेसी में इंस्टालेशन प्रोग्राम किया गया, जिसमें हमारे क्लब की पुतुल सिन्हा, अध्यक्ष सी.जी.आर. रंजिता गुप्ता और सचिव नीलम वर्मा शामिल हुईं। हमारे क्लब की तरफ से कुछ फलदार वृक्ष उपहार स्वरूप पर्यावरण के हित में भेंट दिए गए। इसी तरह हमारा क्लब हर जगह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है और समाज सेवा करने में अग्रसर रहता है। इस दोनों कार्यक्रम की जानकारी संपादक कुमकुम शुक्ला ने दी।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें
