पुलिस केन्द्र, मोतिहारी में महिला सिपाही से किये गये मारपीट से संबंधित की जा रही जांच:- शिखर चौधरी।
रविवार, जुलाई 21, 2024
मोतिहारी:- एक महिला सिपाही का वीडियो वायरल हो रही है जिसमें उनके द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस के कर्मचारियों द्वारा उनके साथ मारपीट किया गया है। उक्त वायरल वीडियो की जाँच हेतु पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी द्वारा महिला परिक्ष्यमान् पुलिस उपाधीक्षक, मोतिहारी को आवश्यक निर्देश दिये गये। जॉच के दौरान यह पाया गया है कि मारपीट के संबंध में नगर थाना, मोतिहारी में सनहा दर्ज किया गया है। उक्त वायरल वीडियो में महिला सिपाही का अनुशासनहीनता एवं डियूटी से अनुपस्थित रहने के आरोप में पूर्व में वेतन धारित किया गया था। उक्त महिला सिपाही का पूर्व से ही मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने का शिकायत आयी है। जिसको लेकर पूर्व में ही चिकित्सीय जाँच की भी अनुशंसा की गयी है। साथ ही साथ सी०सी०टी०वी० फुटेज का अवलोकन कर जॉच की जा रही है। जॉच जारी है, जैसे-जैसे जाँच के क्रम में तथ्य सामने आएगी तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें
