लायंस क्लब ने रक्तदान का लगाया शिविर : डॉ० परवेज
रविवार, जुलाई 28, 2024
मोतिहारी:- भारत में हर 2 सेकंड में ब्लड ट्रांसफ्यूजन की मांग उठती है। हर साल औसतन 14.6 मिलियन रक्त की आवश्यकता होती है और हमेशा 1 मिलियन की कमी रहती है। ईस्ट चंपारन लायंस क्लब और रक्तवीर परिवार इस ब्लड की कमी को कम करने के लिए दृढ़ संकल्प है । अगर हमारे पहल से हम कुछ जान बचा सकते है तो सोचेंगे कि हमारा प्रयास सार्थक हुआ । आज 28 जुलाई , 2024 को ईस्ट चंपारण लायंस क्लब स्थानीय रेड क्रॉस में मेगा ब्लड डोनेशन का आयोजन किया है । कार्यक्रम का उद्घाटन मोतिहारी शहर की मेयर प्रीति कुमारी और उपमेयर डॉ . लालबाबू गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया । मीडिया से बात करते हुए मेयर प्रीत कुमारी ने कहा कि ब्लड डोनेशन हर स्वस्थ व्यक्ति कर सकता है जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो । ब्लड डोनेशन करने से कैंसर और हार्ट की बीमारी का ख़तरा भी कम हो जाता है । इस मौक़े पर डॉ लाल बाबू गुप्ता ने कहा कि ब्लड डोनेशन सबसे बड़ा दान है ।क्लब के अध्यक्ष लायन चंदन कुमार ने कहा कि ब्लड डोनेशन कैम्प हमारा क्लब प्रत्येक माह करेगी । उन्होंने कहा की आज ब्लड डोनेशन कैम्प से बहुत से परिवारो को उजरने से बचाया जा सकता है ब्लड हमलोग उन मरीजों के लिए डोनेट करते हैं जिनको हीमोग्लोबिन की कमी, कैंसर की मैरिज, थैलेसीमिया की मैरिज, कोई महिला जिनका ऑपरेशन के समय हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है इन सभी को ब्लड की जरूरत पड़ती है ! ब्लड देने से खुद के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत सारे लाभ होते हैं जैसे ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्ड की समस्या या ब्रेन हेमरेज होने की भी संभावना कम हो जाती है इसलिए मेरा कहना है कि आप सभी भी ब्लड डोनेट करें! क्लब के सेक्रेटरी पवन पुनीत चौधरी ने कहा कि हमारा प्रयास ज़िंदगी बचाने की है । इस अवसर क्लब से कई लोगो ने अपना रक्तदान किया साथ ही साथ रक्तवीर परिवार के सदस्यों ने भी बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया । इस कैम्प में लोगो ने अपना रक्तदान किया ।इस अवसर पर क्लब के तरफ़ से अशोक जायसवाल , डॉ राहुल शाह , डॉ.परवेज़ अज़ीज़ , मनोज जायसवाल , राजकिशोर प्रसाद ,डॉ आमिर नेहाल ,सुकृत सिन्हा, आलोक राज ,राजू कुमार आदि उपस्थित थे । उक्त आशय की जानकारी लायंस क्लब के अध्यक्ष चंदन कुमार ने दी।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें
