स्वर्णकार संघ ने नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन: धर्मेंद्र
बुधवार, जुलाई 31, 2024
मोतिहारी:- स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एवं समाजसेवी कौशल किशोर सिंह के द्वारा मीना बाजार से लेकर सोनार पट्टी तक आवागमन के समस्या एवं जाम की समस्या के मध्य नजर, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए पानी टंकी के पास शौचालय की व्यवस्था ई रिक्शा के सही ढंग से संचालन ताकि शहर को जाम की समस्या से निजात मिल सके से संबंधित ज्ञापन नगर निगम के आयुक्त सौरभ सुमन यादव से उनके कार्यालय में मिलकर ज्ञापन पत्र दिया गया जिस पर नगर निगम की आयुक्त ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया एवं साथी अभी कहा की शौचालय हेतु पानी टंकी एवं अन्य जगहों पर स्थल चयन कर इसका जल्द ही निर्माण किया जाएगा तथा मीना बाजार से सोनरपट्टी के सड़क को भी चौड़ा कर अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने दी ।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें
