मोतिहारी:- आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर आशुतोष शरण ने बीती रात एक सेमिनार का आयोजन किया जिसमें प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर मुकुल कुमार को माइग्रेन और हैडेक पर व्याख्यान के लिए बुलाया गया था ,माइग्रेन जैसी समस्या बड़ी तेजी से लोगो के बीच अपनी मजबूत जगह बना रहा है और लोग तेजी से इस बीमारी के चपेट में आ रहे है ।लोगो के दिनचर्या में बदलाव ,बदलते जीवन शैली ,क्लाइमेट में बदलाव ,अनिद्रा इसका मुख्य कारण है और निश्चित रूप से एक बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे है ,डॉक्टर मुकुल कुमार ने अपने ब्यायख्यान में डॉक्टर्स को बताया कि कॉमन हेडेक को साधारण हेडेक समझना कभी कभी रोगी के लिए भारी पड़ सकता है तो फिर रोगी के इलाज के लिए सही डायग्नोसिस करना भी एक महत्वपूर्ण विषय है और उसके बाद सही डोज में दवा देना ही रोगी के इलाज में सहायक होगा,इस बीमारी से पीड़ित रोगी में पाए जानेवाले लक्षणों में कुछ मुख्य लक्षण है ,बार बार उल्टी का आना,चक्कर आना,शिर में बार बार दर्द होना और इस समस्या के निदान पर डॉक्टर्स ने लोगो को सचेत करते हुए कहा कि की शिर के दर्द को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है ।आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर आशुतोष शरण ने कहा कि माइग्रेन की समस्या से कभी कभी ब्रेन ट्यूमर के होने का भी खतरा बना रहता है , बच्चो में माइग्रेन की समस्या एक चिंताजनक विषय है जिससे निजात के लिए कम से कम मोबाइल का इस्तेमाल के साथ साथ अच्छी नींद लेना भी इस समस्या के चपेट में आने से रोक सकता है।इस समारोह का संचालन आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर आशुतोष शरण ने किया और पटना से आए डॉक्टर मुकुल कुमार को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया ,इस सेमिनार में शहर के सभी प्रमुख डॉक्टर्स डॉक्टर उदय नारायण सिंह,डॉक्टर अतुल कुमार ,डॉक्टर दिलीप कुमार,डॉक्टर अमित कुमार ,मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जसबीर शरण ,डॉक्टर संगीता सिंह ,डॉक्टर जितेंद्र नाथ गुप्ता,डॉक्टर सौरभ,डॉक्टर निकिता शरण और बड़ी संख्या में डिक्टर्स उपस्थित थे।उक्त आशय की जानकारी डॉ. निखिल शरण ने दी।
माइग्रेन बीमारी पर हुआ सेमिनार : डॉ. आशुतोष
मंगलवार, जुलाई 30, 2024
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें
