रोटरी ने किया दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन : डॉ. चंदन
बुधवार, जुलाई 31, 2024
मोतिहारी:- रोटरी लेक टाउन ने स्थानीय छतौनी स्थित डॉ. चंदन कुमार के क्लिनिक में अपना स्थाई प्रोजेक्ट दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया । अध्यक्ष रोहित गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब हर महीने के अंतिम रविवार को यह शिविर यहां डॉ. चंदन कुमार के क्लिनिक पर लगता है। इस शिविर के माध्यम से दंत चिकित्सा व दांतो के उचित देख भाल हेतु मुफ्त परामर्श दिया जाता है। रोटरी क्लब के सचिव प्रियंका सरकार ने बताया कि आज के शिविर में लगभग 35 लाभार्थियों को उचित दंत चिकित्सा से लाभान्वित हुए। प्रियंका सरकार ने बताया कि आज दांतों व मसूड़ों के उचित देखभाल हेतु डॉ.चंदन के द्वारा एक जागरूकता अभियान चलाया गया है । इसमें 80लोग सम्मिलित हुए । व डॉ. चंदन द्वारा बताया गया कि बताए गए उपायों पर अमल करने हेतु अपनी सहमति प्रदान की । उक्त आशय की जानकारी रोटरी क्लब के मीडिया प्रभारी राजीव कुमार राजू के द्वारा की गई।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें
