पदस्थापना समारोह में बतौर मुख्य अतिथि माननीय रोटेरियन देवप्रिय मुखर्जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे रोटरैक्ट के आई-पी-डी-आर-आर आयुष शाश्वत एवं रोटरैक्ट के डी-आर-आर-ई निकुंज बाज़ोरिया उपस्थित रहे। पदस्थापना कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन की प्रक्रिया के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। आगंतुकों का स्वागत सत्कार एवं सम्मान भाषण रोटरैक्ट मोतिहारी लेक टाउन के रोटरैक्टर प्रांजल प्रियेश के द्वारा किया गया।रोटरैक्ट सत्र 2023-24 के अध्यक्ष राहुल केशरी ने अपने कार्यकाल के दौरान संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सूची प्रस्तुत की। इसके पश्चात कार्यक्रम का प्रमुख पल आता है जब सत्र 2023-24 के अध्यक्ष एवं सचिव नए सत्र के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव को अपना पदभार सौंपते हैं। एक तरफ जहां राहुल केशरी ने अध्यक्ष अदिति सिन्हा के साथ रोटरैक्ट कॉलर एक्सचेंज किया वहीं दूसरी ओर रोटरैक्ट सत्र 2023-24 की सचिव अदिति सिन्हा ने सचिव वंश सर्राफ़ को अपना पदभार सौंपा।
नए सत्र की अध्यक्ष अदिति सिन्हा द्वारा अपने कार्यकाल की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही क्लब सोवेनियर का विमोचन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में रोटरैक्ट मोतिहारी लेक टाउन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की इसके पश्चात विशिष्ट अतिथि आयुष शाश्वत एवं निकुंज बाजोरिया ने भी रोटरैक्ट मोतिहारी लेक टाउन के सेवा समर्पण भावना की सराहना की। इस पदस्थापना समारोह में रोटरी एवं रोट्रैक्ट मोतिहारी लेक टाउन के तमाम सदस्यों के साथ ही जिले के अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस पदस्थापना समारोह के समापन पर रोटरैक्टर सुमिता पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।उक्त आशय की जानकारी रौनक सर्राफ ने दी।
