मोतिहारी/ बिहार
आज चंपारण जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा लोकप्रिय नेता भारत रत्न स्व० राजीव गांधी जी का 80 वां जयंती जिला कार्यालय कांग्रेस आश्रम बंजरिया पंडाल में मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ई० शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने बताया कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रान्ति के जनक माने जाते हैं। देश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें जाता है। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33% रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने किया । मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया। यह दिन हमें उनके आद के प्रति खुद को फिर से समर्पित करने का अवसर प्रदान करता है जिन्हें राजीव जी ने सबसे अधिक महत्व दिया था, इसलिए कांग्रेस उनके दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्ध है, अतः राजीव गांधी जी की स्मृति में श्रद्धांजलि के रूप में, पर्यावरण, सामाजिक कार्य, सांप्रदायिक सद्भाव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, महिलाओं की भूमिका, राष्ट्र निर्माण और युवाओं के विषयों पर एक परिचर्चा रखी गई है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एवं कांग्रेस जनों द्वारा राजीव गांधी जी के जयंती के उपलक्ष में पौधा रोपण किया गया। इस मौके पर विजय शंकर पांडे, शैलेंद्र कुमार सिंह, किरण कुमारी, विजय कुमार जायसवाल, विनय कुमार सिंह, रामप्रवेश तिवारी, नंद कुमार चौबे, दिनेश कुमार जायसवाल, आबिद हुसैन, आबिद हुसैन ( पूर्व मुखिया ), आशीष रंजन सिंह, मो० अफरोज आलम, मनीष तिवारी, मदन सिंह, रंजन शर्मा, रणजीत पांडे, खुर्शीद आलम, ब्रज भूषण पांडे, बजेंद्र तिवारी, हरेंद्र तिवारी, चुमन जायसवाल जिले के अधिकांश पदाधिकारी कांग्रेस कर्मी एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।


