जनसुराज ने प्रखंड कार्यवाहक समिति का किया घोषणा : मंतोष
गुरुवार, अगस्त 08, 2024
मोतिहारी:- सहनी मार्केट कोटवा में समारोह आयोजित कर कोटवा प्रखंड में 250 सदस्यीय नव मनोनीत जन सुराज प्रखंड कार्यवाहक समिति का घोषणा किया गया । अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष डॉ के बी सिंह और संचालन जन सुराज नेता डॉ मंतोष कुमार सहनी ने किया । मुख्य अतिथि के रूप में संगठन घोषणा समिति के सदस्य सह नव मनोनीत जिलाध्यक्ष रामशरण यादव, महिला जिलाध्यक्ष विभा शर्मा , युवा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह , जन सुराज के वरिष्ठ नेता रविन्द्र प्रसाद बेरवार संयुक्त रूप समिति सदस्यों का घोषणा किया । अतिथि के रूप में जन सुराज जिला उपाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, चकिया अनुमंडल अध्यक्ष संजय मेहता , महिला अनुमंडल अध्यक्ष मति मोनिका शर्मा, जिला कार्यवाहक समिति सदस्य रूपनारायण ठाकुर , दुनबहादुर सिंह, बिनोद सहनी, डॉ बासुदेव कुमार शर्मा की उपस्थिति रही । कोटवा के होमियोपैथ चिकित्सक डॉ श्यामल कुमार , समाजसेवी शुभम बाजपेयी , डॉ महेश कुमार ने जन सुराज का सदस्यता ग्रहण किये । कार्यक्रम में नव नियुक्त अभियान संयोजक अभिनव सिंह , संगठन महासचिव जय किशन दास , महिला अध्यक्ष बबिता देवी , किसान अध्यक्ष बिनोद कुशवाहा , युवा अध्यक्ष दशरथ कुमार उर्फ मिठू कुमार , शोशल मीडिया प्रभारी अनमोल कुमार को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया । कार्यक्रम शुरू होने से पहले कोटवा बाजार में नव नियुक्त पदाधिकारियों और समिति सदस्यों के द्वारा रैली निकाला गया । फिर वंदना के द्वारा कार्यक्रम का शुरुआत किया गया । कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में जनसुराजी साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही । उक्त आशय की जानकारी जनसूराज के कल्याणपुर के भावी प्रत्यासी डॉ. मंतोष कुमार ने दी ।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें
