पूर्वी चंपारण मोतिहारी/The Royal News Express.
रिपोर्ट:- अभिषेक कुमार
मोतिहारी:- राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ की बैठक नवमनोनित जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार उर्फ मंटू यादव के अध्यक्षता में की गई।मंच संचालन राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष बच्चा प्रसाद यादव ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नेता नरकटिया डॉक्टर शमीम अहमद पूर्व मंत्री सह विधायक एवं बिनोद कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मोतिहारी लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य संगठन का विस्तार जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक किया गया।और सभी मनोनित प्रखंड अध्यक्षों को प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह विधायक डॉक्टर शमीम अहमद जिला में किसानों की समस्या पर प्रकाश डाला और सरकार को गलत नीतियों को उजागर किया।बिनोद श्रीवास्तव ने किसान संगठन को धारदार बनाने पर अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव को बधाई देते हुए मोतिहारी चीनी मिल को पुनः चालू करने के लिए आंदोलन पर बल दिया।यह बैठक श्री राम पैलेस के राजद पूर्ण प्रत्याशी सुरेश यादव,रवी शंकर वर्मा,नशीम अख्तर,जिला महिला सेल अध्यक्ष पूनम देवी, युवा अध्यक्ष रामप्रवेस यादव,रविंद्र कुशवाहा,कृष्ण यादव,मुन्ना यादव,अमरेंद्र यादव,नरेंद्र कुशवाहा, विशंभर यादव,जगबहादुर यादव,मनीष यादव,रमेश यादव,मुखिया रिंकू यादव,गौतम यादव,सीता राम यादव,सुभाष यादव,प्रमोद कुमार यादव, सरोज यादव,आदि ने संबोधित किया।
