पूर्वी चम्पारण के उप विकास आयुक्त समीर सौरभ का तबादला हो गया है उन्हें पटना का उप विकाश आयुक्त बनाया गया। जिसके बाद आज जिला परिषद् कार्यालय में जिला परिषद् अध्यक्ष ममता राय की अध्यक्षता मे DDC का सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला परिषद के सभी सदस्ययों ने डीडीसी को शॉल व बुके से सम्मानित किया। निवर्तमान डीडीसी समीर सौरभ ने कहा कि मुझे यहां बापू की कर्मभूमि मे सेवा करने का मौका मिला। सभी के सहयोग से काम करने में किसी तरह की कठिनाई नहीं हुई। यहां के लोग अच्छे हैं। उन्होंने अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि कर्तव्य के प्रति सभी को निष्ठावान होना चाहिए।अपने कार्यालय के दायित्व को पालन करने की कोशिश की है।
वहीं जिला परिषद् अध्यक्ष ममता राय ने कहा की उप विकास आयुक्त-सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बहुत ही कम समय में जिला परिषद के कार्यों एवं योजनाओं को बहुत ही सुचारु एवं अग्रसर होके इन्होंने अपना योगदान दिया जिला परिषद इनका आभारी रहेगा। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष गीता देवी, शशि भूषण राय उर्फ गप्पु राय, अखिलेश्वर यादव उर्फ भाई जी, संजीव कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य नसीमा खातून, ईश्वरचंद्र मिश्र, मनोज मुखिया, सदफ खानम, सुनैना देवी, आभा कुमारी, सुमन वर्मा, तौसीफुर रहमान, दिलीप कुमार, कृष्ण दास, रिंकू कुमारी, श्रवण यादव, किरण कुशवाहा, परमानंद पटेल, सुरेश प्रजापति, आदित्य मिश्रा, अर्जुन सिंह, रामभरोस, सुधीर कुमार, भरत प्रताप, राजेश कुमार, शिवम कुमार, विक्रम कुमार, सुधीर कुमार एवं जिला परिषद कर्मचारी उपस्थित रहे हैं।
