आज की बैठक शिक्षा समिति के अध्यक्ष, ईश्वरचन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मा0 अध्यक्ष द्वारा शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि शिक्षा पर देश का भविष्य एवं संसकार निर्भर है और इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नही की जायेगी। शिक्षा समिति के सहयोजित सदस्य, ई0 शशि भूषण राय, उर्फ गप्पू राय द्वारा मध्यह्न भोजन में गड़बड़ी, शिक्षको के नियम विरूद्ध प्रतिनियुक्ति, विद्यालयो में कनीय-वरीय के प्रभार का मामला आय दिन अखबारो के सुर्खियो में रहता है जिससे शिक्षा व्यवस्था के साथ जिले की प्रतिष्ठा पर भी प्रश्न चिन्ह उठता रहता है जिससे हर हाल में रोका जाना चहिए। उन्होने साफ तौर पर कहां कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हो जिससे अधिक से अधिक लोग लाभानवित हो जिसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाय जिसमें सभी जन प्रतिनिधियो की भगीदारी सुनिश्चित करायी जाय ताकि लोगो तक यह खबर प्रचारित हो।
श्री राय ने कहां कि 25 प्रतिशत कमजोर वर्ग के लोगो का नामांकन गैर सरकारी विद्यालयो में होना है परन्तु विद्यालय इसे गंभीरता से नही ले रहे है जिसपर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है तथा पी0एम0 पोषण योजना तथा सिविलियन कार्यो की जॉच जिला स्तरीय कमिटी बनाकर करने का निर्णय लिया गया है। श्री राय ने चेतावनी देते हुए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं साधन सेवी से कहां कि अपनी जिम्मेवारी पूर्वक निर्वहन करे अन्यथा कार्रवाई हेतु तैयार रहे। श्री राय ने विद्यालयो में थाली, बेंच-डेस्क की अपूर्ति एवं मरम्मति में हुई भाड़ी अनियमितता पर कड़ी आपत्ति जताते हुए जिला शिक्ष पदाधिकारी को जॉच कर प्रतिवेदित करने का निदेश दिया। इस बैठक में मो0 नसीम अख्तर, सुमन वर्मा, मनोज सहनी, सदस्य शिक्षा समिति के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, साक्षरता, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, लेखा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान के साथ सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं साधन सेवी उपस्थित थे।
