समीक्षात्मक बैठक में माननीय अध्यक्ष, जिला परिषद् ने सर्व प्रथम जिले में जहां पशुपालको की संख्या ज्यादा है वहां के पशु चिकित्सको को हमेशा तत्पर रहने का निदेश देते हुए कहां कि मलाही क्षेत्र पशुपालको का क्षेत्र है जहां के पशु चिकित्सक को मोतिहारी में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है पर, कड़ी आपत्ति जताते हुए बैठक में प्रतिनियुक्ति रद्द करने का निर्णय लिया गया। श्रीमती ममता राय ने पशुपालन कार्यो में पशुपालको के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना तथा पशुधन विकास हेतु बकरी पालन एवं मुर्गी पालन को बढ़ावा देने हेतु पशुपालन पदाधिकारी को निदेश दिया। श्रीमती राय द्वारा बाढ़ प्रभावित ढ़ाका, सुगौली, अरेराज, केसरिया एवं संग्रामपुर के प्रखंडो में पशुपालन विभाग द्वारा बाढ़ के बाद होने वाली बिमारियो के रोकथाम पर तत्वरित कार्रवाई नही करने पर कड़ा एतराज जताया। उन्होने इस बात पर जोर दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगो को सरकारी राशि उपलब्ध करा दी गई परन्तु पशुपालन विभाग के निष्क्रियता के कारण पशु चारा का डिमांड नही किया गया। श्रीमती राय ने राष्ट्रीय गोबंश नस्ल सुधार एवं डेयरी विकास कार्यक्रमो के सुधार हेतु जिले के सभी क्षेत्रो में कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र खोलने का निदेश दिया साथ ही पशुओ में टीकाकरण की धीमी प्रक्रिया पर एतराज जताते हुए टीकाकरण कार्य को नियमित करने तथा ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने एवं जिले में 2023-24 में सिर्फ बकरी विकास योजना का दो युनीट ही स्वीकृत होने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। साथ ही फार्म निर्माण नही करने वाले लाभुको पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। श्रीमति राय ने 10 हजार क्षमता वाले लेयर बर्ड्स मुर्गी फार्म तथा 05 हजार क्षमता वाले मुर्गी फार्म स्वीकृति पर खुशी व्यक्त करते हुए जिला पशुपालन पदाधिकारी को जिले में ज्यादा से ज्यादा लोगो को लाभ पहुॅचाने का निदेश दिया। श्रीमती राय ने कहा कि बिहार दुधारू पशु बीमा योजना, बिहार डेयरी फार्म योजना तथा पशुओ को नियमित टीकाकरण तथा रोगमुक्त करने का निर्देश पशुपालन पदाधिकारी को दिया। इस मौके पर इश्वर चन्द्र मिश्र, किरण कुशवाहा, दिलीप शर्राफ, श्रवण यादव, नसीम अख्तर, आभा देवी, नसीमा खातुन, अहमद हुसैन अंसार, दिलीप कुमार, सोनालाल साह, मनोज मुखिया, परमानन्द पटेल, अनिता देवी, पुजा सिंह, उमरावती देवी, विशेष रूप से आमंत्रित सदस्य श्री शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय, नूर आलम खॉं, एवं अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, जिला पशुपालन पदाधिकारी, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी, सभी भ्रमणशील पशु चिकित्सक पदाधिकारी, उपस्थित थे।
जिला परिषद्, पूर्वी चम्पारण की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग के समीक्षत्मक बैठक का आयोजन किया गया। THE ROYAL NEWS
गुरुवार, अक्टूबर 24, 2024
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें
