पूर्वी चंपारण मोतिहारी/The Royal News Exprees.
अभिषेक कुमार की रिपोर्ट।
मोतिहारी:- आज छठ पूजा के अवसर पर केसरिया विधानसभा के पंचायतों अंतर्गत सभी छठ घाटों का भ्रमण किया और सभी छठ घाटों के समिति बड़े बुजुर्गो एवं थाना के सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया 15- केसरिया विधानसभा के भावी प्रत्याशी दीपक तिवारी के द्वारा। वहीं दीपक तिवारी ने कहा कि छठ बिहार का सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है । छठ लोक और आस्थाओं का महान पर्व है जिसमें उगते हुए सूरज के साथ साथ डूबते हुए सूरज की पूजा होती है जो संकेत देता है कि जितना डुबा जाता है उससे दुगुना प्रयास उगने का किया जाता है । दीपक तिवारी ने सभी छठ व्रतियों से आशीर्वाद प्राप्त किया और साथ साथ छठी माता से ये प्राथना भी किया कि छठी माता का आशीर्वाद सभी पर बना रहे । वहीं दीपक तिवारी के द्वारा सभी छठ घाट समितियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत के सभी प्रभारी समेत अन्य थाना के कर्मचारी भी उपस्थि रहे ।
