है, बल्कि नवविवाहित जोड़ों के जीवन को बेहतर बनाने और समाज में सामूहिकता का संदेश देने का प्रयास है। विधायक ने बताया कि वे खुद समय-समय पर इन जोड़ों से मिलते हैं और उनके कुशलक्षेम की जानकारी लेते हैं।
151 कन्याओ के सामूहिक विवाहोपरांत चेक सह धरेलू संसाधन वितरण समारोह का आयोजन, डप्टी सीएम,अक्षरा सिंह सहित कई लोग होंगे शामिल// THE ROYAL NEWS
शनिवार, दिसंबर 28, 2024
मोतिहारी/ढाका बीजेपी विधायक सह अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष पवन जायसवाल सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए "एक विवाह ऐसा भी” पहल के तहत इस वर्ष 14 फरवरी को 151 कन्याओ का सामूहिक विवाह कराया था। अब इस पहल को आगे बढ़ाते हुए इन कन्याओ के लिए विदाई यानि दोंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 29 दिसंबर को घोड़ासहन प्रखंड के भेलवा हाई स्कूल मैदान में होगा। इस कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, भोजपुरी फिल्म स्टार अक्षरा सिंह और विधायक सह भोजपुरी गायक विनय बिहारी, एवं माही मनीषा मुख्य के रूप से शामिल होंगे। वही कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।इसके दौरान सभी 151 कन्याओं को 11,000 रुपये का चेक, 40,000 रुपये का गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य नवविवाहित जोड़ों को आत्मनिर्भर बनाना और सामूहिकता व भाईचारे का संदेश देना है।वही कार्यक्रम में हिंदी फिल्म सैला का प्रमोशन भी किया जाएगा। इस दौरान फिल्म की अदाकारा सारा खा मौजूद रहेंगी, जिससे आयोजन को और भव्यता मिलेगी।वही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र बना रहेगा । वही विधायक पवन जायसवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पीडि़त मानव सेवा के क्रम में सामाजिकता से जुड़े कोई अनछुए पहलुओं को करीब से मैंने महसूस किया । हमें एहसास हुआ कि गरीबी अशिक्षा तथा धन के अभाव में काफी बड़ी संख्या में अभिभावक अपनी लड़कियों की शादी नहीं कर पा रहे हैं । इस पीड़ा को कम करने के उद्देश्य से मैं निर्दलीय विधायक के तौर पर 10 मार्च 2012 से सामूहिक विवाह के अभियान को शुरू कर वर्ष 2015 तक 375 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया । ढाका विधानसभा की महान जनता ने नवंबर 2020 में भाजपा विधायक के रूप में दूसरी बार जिम्मेदारी दिया, परंतु कोरोना काल होने के कारण 2 वर्ष तक सामूहिक विवाह नहीं कराया जा सका। जिसका ख्याल करते हुए इस वर्ष 151 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम ढाका में संपन्न कराया गया । मेरा एवं आयोजन समिति के सभी पदाधिकारीगण एवं सहयोगीगण की संयुक्त हार्दिक इच्छा है कि सभी 151 वर वधु जोड़ा को चेक एवं घरेलू संसाधन दिया जाए। " जिसका उद्देश्य निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग करना था। वही उन्होंने कहा कि यह पहल केवल विवाह तक सीमित नहीं
अन्य ऐप में शेयर करें


