पूर्वी चंपारण मोतिहारी/The Royal News Express।
रिपोर्ट:- अभिषेक कुमार।
मोतिहारी:- जदयू के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बापू सभागार में किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मंजू देवी ने की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्य पिछले 19 वर्ष में सूबे की काया पलट दिया है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को पिछले दौरे के बिहार की असलियत का अंदाजा नहीं है। उन्हें बताना होगा कि पूरे सुबे में किस तरह बदहाली थी।आज शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, कृषि, उद्योग, रोजी रोजगार सहित हर मामले में बिहार ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि पूर्वी चंपारण से सभी सीट पर राजग का कब्जा होगा। वहीं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा
एमएलसी डॉ खालिद अनवर ने कहा कि पूर्व की सरकार में हमेशा दंगा होते रहते था। इस सरकार में ऐसा नहीं होता। नीतीश कुमार के नेतृत्व में हिंदू-मुस्लिम सबका विकास हो रहा है। बिहार का नाम देश ही नहीं विदेश में भी अदब से लिया जा रहा है। विधायक शालिनी मिश्रा ने कहा कि राजद के माई-बहिन योजना चलाने पर तंज कसा। कहा कि तेजस्वी यादव घर में इस योजना को चलाएं। बिहार की चिंता न करें।वहीं कार्यक्रम समाप्त होते ही कार्यकर्ता व नेता मंच पर चले गए। वहां उनके बीच धक्का मुक्की होने लगी। हालांकि, स्थानीय नेताओं ने मामले को संभाल लिया।
- *2025 में फिर नीतीश सीएम बनेगे नीतीश*
पूर्वी चम्पारण, जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष मंजू देवी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आज सभागार समेत पूरा शहर जदयू नेताओं कार्यकर्त्ताओ से भरा पड़ा है यह दर्शाता है की 2025 में फिर नीतीश कुमार ही सीएम बनेगे, वहीं अतिपिछड़ा के जिला अध्यक्ष जीतेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में 300 से ज्यादा महिला कार्यकर्त्ता ने जुलुस निकलते हुए नारों के साथ बापू सभागार पहुँची। जीतेन्द्र चौधरी ने कहा की लाभकारी योजनाओं का सृजन कर हर तबके का विकास राज्य सरकार ने किया है। इसलिए 2025 में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनानी है।
मौके पर प्रदेश जदयू उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद संजय सिंह, विधान पार्षद रीना यादव, विधान पार्षद प्रोफेसर विरेन्द्र नारायण यादव, प्रदेश जदयू उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अजित चौधरी, पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, तिरहुत प्रमंडल प्रभारी राणा रंधीर सिंह चौहान, पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद, पूर्व मंत्री विरेन्द्र सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक मोहम्मद ओबैदुल्लाह, रजिया खातून, मीना द्विवेदी, शिवजी राय पूर्व विधान पार्षद सतीश कुमार, वरिष्ठ जदयू नेता प्रो. दिनेश चन्द्र प्रसाद, भुवन पटेल, अमरेंद्र सिंह, जीतेन्द्र चौधरी, बबन कुशवाहा व अन्य मौजूद रहे।
