बांध निर्माण के विरोध में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जमकर विरोध किया
शनिवार, दिसंबर 28, 2024
मोतिहारी:-सुगौली नगर पंचायत के वार्ड सं-11 निमुई में सिकरहना नदी के दक्षिण तरफ बांध निर्माण के विरोध में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जमकर विरोध किया। जहां ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए काम शुरू करने गयें कर्मियों को जेसीबी मशीन सहित काम बंद कर वापस होना पड़ा। वहीं सुचना पर पहुँचे भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष व उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि विकाश शर्मा ने बताया की सिकरहना नदी के दक्षिणी तरफ बड़ा बांध बन जाता है तो उत्तर तरफ छोटा रिंग बांध पानी का दबाव नही झेल पायेगा और बांध बन जाने के बाद बांध के दक्षिणी इलाके का बरसात का पानी जो सोती,नासी व पोईन के माध्यम से वापस नदी मे गिरता है। उस पानी का क्या होगा यह क्षेत्र मन व टापू का रुप ले लेगा। साथ ही जमीन बंजर व बलुवट हो जायेगी जिसमें किसी भी प्रकार का फसल नहीं हो पाएगी। इस क्षेत्र के 80 प्रतिशत लोग खेती पर निर्भर है सभी किसानों के खाने के लाले पढ जायेंगे, साथ ही बांध बन जाने के बाद जो गांव व टोले मोहल्ले बांध के अंदर पड रहे हैं जो पुर्व से नदी के किनारे बसे हुए हैं गांव के गांव विस्थापित हो जाएंगें। श्री शर्मा ने बताया की जो बांध आज से 44 वर्ष पूर्व जनहित के गंभीर समस्याओं के कारण तत्कालीन मुख्यमंत्री,संबंधित विभाग के मंत्री,उस समय के विधायक व सुगौली के प्रबुद्ध नागरिकों के आग्रह पर रुक गया था, फिर उन गंभीर समस्याओं का निष्पादन किये बिना पुनः कार्य प्रारंभ करना लोकहित में नहीं है। मौके पर पुर्व प्रमुख पार्षद प्रतिनिधि मो.बच्चु,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मजनैन मियां,शेख अमजद,चंद्रकिशोर यादव,शेख शमीम,शेख इकबाल,शेख मुजाहिर,राजेंद्र यादव,रविंदर यादव,शेख मुर्तुजा,शेख साहेब,राजदेव यादव, प्रदीप भगत,वीरेंद्र यादव,बबलू पटेल, बागड़ यादव,गुलशन पटेल सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे,
अन्य ऐप में शेयर करें


