मोतिहारी। मोतिहारी में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है पिपरा कोठी के मोहना पुल के पास बस और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। जिससे सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई और सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजा गया l मृतक की पहचान 40 वर्षीय दिनेश शर्मा के रूप में हुई है l जो मोतीहारी के बड़ा बरियारपुर वार्ड नंबर 44 का रहने वाला है जानकारी अनुसार मृतक विवाहित था और मोतिहारी में ही बढ़ई काम करता था l मृतक दिनेश शर्मा अपने संबंधी के यहां जाने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से निकला था और जब वह गांव से मोहना पुल ही पहुंचा तो तेज रफ्तार में आ रही जय माता दी बस की मोटरसाइकिल से टक्कर होने पर सड़क हादसे का शिकार हो गया l मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला था। वही पिपरा कोठी प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहना के पास बस और मोटरसाइकिल की टक्कर से सड़क हादसा हुआ है। जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हुई है। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


