प्रायोजक इं शशि भूषण राय गप्पू राय अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी पूर्वी चंपारण द्वारा एस0एम0 मोईनुल हक ट्रॉफी के लिए खेली जा रही 72 वीं बिहार राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता के रीजन-2 के ग्रुप -B का फ्रेंडली फाइनल मैच जो पूर्वी चम्पारण फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में न्यू एलेवेन स्टार फुटबॉल क्लब अरेराज के द्वारा महंत शिवशंकर गिरी डिग्री कॉलेज ग्राउंड, अरेराज में खेला गया, आज प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर बनाम BSSA के बीच फाइनल मैच खेला गया। BSSA ने मुजफ्फरपुर को 1-0 से पराजित किया। आज खेल के 31 वे मिनट पे BSSA के खिलाड़ी जर्सी नंबर 10 रितेश कुमार ने 1_0 की बढ़त ली, जो मध्यांतर तक कायम रहा, उसके बाद किसी भी टीम के द्वारा एक भी गोल नहीं किया गया जिसके कारण स्कोर अंत तक 1-0 ही रहा। विगत हो की इस रीजन-2 के ग्रुप-बी का चैंपियन BSSA की टीम रही और आज फ्रेंडली फाइनल मैच में भी BSSA की टीम ने मुजफ्फरपुर को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया जो 05.01.2025 से 10.01.2025 तक ग्रुप B के लीग मैच में पहला मैच मुजफ्फरपुर से 1-1की बराबरी पर,दूसरा मैच 8-0 से सीतामढ़ी को , तीसरा मैच वैशाली को 4-1 से और चौथा मैच शिवहर को 7-0 से पराजित कर ग्रुप में चैंपियन बनी ।
Man of the टूर्नामेंट एवं Man of the मैच, BSSA के जर्सी नं 10 रितेश कुमार को दिया गया और उनको पुष्कृत किए जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ई. शशिभूषण कुमार उर्फ गप्पू राय और बेस्ट 22 का प्राइज मुजफ्फरपुर के जर्सी नं 21 गोलकीपर, चंदन कुमार को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मंटू दुबे के द्वारा दिया गया, आज मैच में एक मात्र गोल करने वाले BSSA के खिलाड़ी जर्सी नं 10 रितेश कुमार को गप्पू राय ने 1000 मंटू दुबे ने 500 और संतोष कुमार गुप्ता ने 500 एवं पप्पू रंजन मिश्रा ने 500 रुपया टोटल 2500 रुपया दिया गया। खेल के 38 वे मिनट पे मुजफ्फरपुर के जर्सी नंबर 16 पप्पू कुमार, एवं 90 वे मिनिट पे BSSA के जर्सी नं 5 अभी कुमार को गलत खेलने के कारण रेफरी नवीन उत्पल के द्वारा पीला कार्ड दिखाया गया। आज के रेफरी दिनेश गुप्ता, नवीन उत्पल, सुनील कुमार, विशाल कुमार थे। ट्रॉफी जीतने वाले BSSA के टीम को गप्पू राय ने ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार दिया। समापन समारोह के अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य बी एन झा ने कहा कि गप्पू राय द्वारा कहे गए फाइनल राउंड मैच कराने पर जोर दिया।



