सुगौली, पू.च: प्रखंड के फुलवरिया पंचायत के आदर्श उच्च विद्यालय के मैदान में स्व. केशव झा रिंटू श्रीवास्तव टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि विधायक ई. शशि भूषण सिंह,राजद पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश सहनी,लोजपा आर प्रदेश महामंत्री लोहा पांडेय ने फीता काटकर मैच का उदघाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय पात्र किया। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन करना चाहिए,ताकि गांव के बच्चे भी अपने खेल का जौहर दिखाएंगे। गांव में भी बहुत होनहार खिलाड़ी है। बस उन्हें जरूरत है सजने व सवारने की। फाइनल मैच प्रवीण 11मोतिहारी बनाम बेतिया के टीम के बीच खेला गया। जिसमें मोतिहारी की टीम विजयी होकर कप पर कब्जा किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेतिया की टीम ने 96 रन बनाई।
जिसके जबाब में उतरी प्रवीण 11 मोतिहारी की टीम ने चार विकेट खोकर 102 रन बनाई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ ने चिंटू को दिया और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मुखिया प्रभाकर मिश्र,रंजीत झा ने सूरज को दिया। विजयी कप प्रवीण 11 मोतिहारी को विधायक ई. शशि भूषण सिंह,पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश सहनी,प्रदीप सर्राफ,मुखिया प्रभाकर मिश्र,रंजीत झा,महेश मिश्र ने संयुक्त रूप से दिया।उप विजेता कप बेतिया टीम को ओमप्रकाश सहनी,प्रदीप सर्राफ ने दिया। मैच में एम्पायर,बिक्कू श्रीवास्तव,मनोज कुमार, स्कोरर हर्षित झा कमेंटेटर प्रमोद मिश्र,विश्वजीत झा,यश कुमार थे। टूर्नामेंट में अभिषेक सिंह,अध्यक्ष बिटु सिंह,उपाध्यक्ष नवनिश कुमार,कोषाध्यक्ष पुंजप्रकाश झा,टीम मैनेजर बिक्कू श्रीवास्तव, अंकुर चौधरी, रामनरेश सिंह,संजय झा,रजनीश झा,सचिव भोलू श्रीवास्तव,रूपेश झा,उपसचिव विवेक कुमार,शशि रंजन झा,यश कुमार सहित कई मौजूद थे।



